एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020 Dates: अगले हफ्ते हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, ये है बड़ी वजह

Bihar Assembly Election 2020 Dates: केंद्रीय चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर वाले हफ्ते के दौरान कर सकता है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान फिलहाल मौजूदा हफ्ते में होने की संभावना काफी कम है क्योंकि खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों में केंद्रीय चुनाव आयोग की एक टीम बिहार चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार दौरे पर जाएगी. बिहार दौरे पर जाने के बाद वहां के संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ बातचीत करने के अलावा जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद वापस आएगी और फिर चुनाव की तारीखों को लेकर चर्चा होगी.

टीम के दौरे से वापस आने के बाद किया जाएगा चुनावों की तारीखों का ऐलान !

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान पर अगर गौर किया जाए तो इस हिसाब से केंद्र चुनाव आयोग की टीम अगर अगले दो से 3 दिनों में भी बिहार दौरे पर जाती है और वहां पर दो से 3 दिन गुजारती है तो इस हिसाब से यह हफ्ता निकल जाएगा. केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम के वापस दिल्ली लौटने के बाद अगले एक दो दिनों के दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग में बैठक करेगी जिसमें बिहार के हालातों और चुनावों को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी. एक बार जब ये चर्चा पूरी हो जाएगी उसके बाद ही चुनाव की तारीखों का ऐलान का फैसला होगा. इस लिहाज से यह माना जा सकता है कि केंद्रीय चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर वाले हफ्ते के दौरान कर सकता है.

पिछले चुनावों की तुलना में अतिरिक्त पोलिंग स्टेशन और लोग होंगे तैनात

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में 34,000 अतिरिक्त पोलिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे जो कि पिछली बार की तुलना में 45 फीसदी ज्यादा होंगे. इस तरह से बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 1 लाख 6 हजार पोलिंग स्टेशनों पर होगा मतदान. इसी वजह से पिछले चुनावों की तुलना में इन चुनावों में 1 लाख 80 हज़ार से ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ेगी. जिनकी मदद से चुनाव को सही तरीके से संपन्न कराया जा सके.

80 साल के कम उम्र के लोगों को नहीं मिलेगा पोस्टल बैलट से मतदान का अधिकार

इस सबके बीच चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलट का इस्तेमाल कर मतदान करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी जिसको लेकर पहले चर्चा की गई थी. हालांकि कुछ वक्त पहले चुनाव आयोग ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कोरोना काल में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को किसी तरह के संक्रमण का खतरा ना हो उसी को ध्यान में रखते हुए उनको पोस्टल बैलट का इस्तेमाल कर मतदान का अधिकार दिया जाएगा. चुनाव आयोग के इस सुझाव पर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने अपने उस निर्देश को वापस ले लिया है. लेकिन 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें- राजनीति में आने के सवाल पर DGP गुप्तेश्वर पांडे ने पूछा - क्या राजनीति में जाना है पाप ? RJD MLA के बूथ कब्जा करने वाले बयान से गरमाई सियासत, जल संसाधन मंत्री ने कहा- चुनाव आयोग ले संज्ञान

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमुई की घटना पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'RJD से जुड़े कुछ लोग...'
जमुई की घटना में RJD से जुड़े लोग? चिराग की पार्टी का बड़ा बयान
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
जमुई: ADG का खुलासा, 7-8 युवकों के नाम आए, VIDEO शेयर करने वालों पर एक्शन
जमुई: ADG का खुलासा, 7-8 युवकों के नाम आए, VIDEO शेयर करने वालों पर एक्शन
Jamui Viral Video: खौल उठा खेसारी लाल यादव का खून, 'बेटियों की इज्जत…'
Jamui Viral Video: खौल उठा खेसारी लाल यादव का खून, 'बेटियों की इज्जत…'

वीडियोज

Tu Hi Re Dil Mein:😱Sanjay-Swati का बेपनाह प्यार! Swati के इश्क में सब भूल बैठा शादीशुदा Sanjay! #sbs
Bollywood News: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म ‘वन’, गाने पर लगा चोरी का आरोप (21.09.26)
Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajasthan Mayor Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत बोले, 'CM भजनलाल शर्मा आपसे...'
Live: राजस्थान निकाय चुनाव पर अशोक गहलोत बोले, 'CM भजनलाल शर्मा आपसे...'
बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की TMC का लोगो जारी, सामने आई फोटो
बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की TMC का लोगो जारी, सामने आई फोटो
'मिर्जापुर द मूवी' ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Asian Games Day 3 Live: कबड्डी में भारत का कमाल, बांग्लादेश को बुरी तरह हराया
LIVE: कबड्डी में भारत का कमाल, बांग्लादेश को बुरी तरह हराया
वोटर लिस्ट विवाद: सोनिया गांधी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
वोटर लिस्ट विवाद: सोनिया गांधी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी
पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
राम मंदिर चंदा चोरी: SC ने चार्जशीट फाइल करने की दी अनुमति, जल्द शुरू होगा मुकदमा
Embed widget