एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: बिहार में क्या है सियासी हलचल? मांझी की रैली, मंत्रिमंडल विस्तार और...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और पीएम मोदी के दौरे के बाद से हलचल तेज हो गई है तो दूसरी तरफ जीतन राम मांझी गांधी मैदान में बड़ा आयोजन कर रहे हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले यहां की सियासत तेज हो गई है. पहला कारण पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा का बिहार दौरा और दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार रहा. खास बात यह रही कि मंत्रिमंडल में केवल बीजेपी के कोटे के मंत्रियों ने शपथ ली है जिसको लेकर भी विपक्ष हमलावर है. 

पीएम मोदी ने हाल ही में अपने बिहार दौरे पर नीतीश कुमार को 'लाडला मुख्यमंत्री' बताया था लेकिन ऐसी कोई घोषणा नहीं की कि नीतीश कुमार ही  सीएम चेहरा होंगे. इस पर तेजस्वी यादव वे कहा कि अभी लाडला मुख्यमंत्री कहना मजबूरी है. बिहार की जनता तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना नहीं चाहती है. जोड़-तोड़ करके कभी इधर कभी उधर करके मुख्यमंत्री बने हुए हैं.

आरजेडी की बीजेपी को चुनौती

वहीं, आरजेडी नेता मृत्युंजय झा ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने दौरे पर यह घोषणा नहीं की कि नीतीश कुमार ही एनडीए का सीएम चेहरा होंगे. आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह ऐलान करे कि नीतीश कुमार सीएम चेहरा होंगे. 

उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बिहार का दौरा किया. बिहार दौरे पर गेस्ट हाउस में नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे. दोनों के बीच आधे घंटे बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर चर्चा हुई. बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे.

मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में 11 महीने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. सभी मंत्री बीजेपी के कोटे से हैं. कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें एक भी एनडीए के दूसरे घटक दल के नेता नहीं है जिसने भी सवाल खड़े कर दिए. इस पर एनडीए के घटक दलों की प्रतिक्रिया आई. लोजपा नेता चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सभी नवनियुक्त माननीय मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.''

मंत्रिमंडल विस्तार में जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा  यानी हम के कोटे से दो मंत्रालय ले लिए गए. इस पर जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नाराजगी से इनकार किया है और कहा कि हमें इससे कोई तकलीफ नहीं है और हमें इस बारे में जानकारी दी गई थी. नए मंत्रियों को मौका देने के लिए मंत्रालय में कटौती की गई है.

वहीं, तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएं नहीं तो बीजेपी जेडीयू को खा जाएगी. नीतीश कुमार परिस्थितियों के सीएम हैं और बिहार चलाने में सक्षम नहीं हैं.

'हम' का दलित समागम

जीतन राम मांझी की हम 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में दलित समागत का आयोजन करने वाली है. इस दलित समागम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के अन्य नेताओं को भी न्योता दिया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी शक्ति प्रदर्शन की कोशिश कर रहे हैं. 

बीजेपी नेता और चिराग पासवान में ठनी
उधर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और आरसीपी सिंह के बीच एक चिट्ठी को लेकर जंग छिड़ी हुई है. आरसीपी सिंह ने चिराग के कामकाज का लेखाजोखा मांगा तो चिराग ने दो पन्ने की चिट्ठी लिखकर उन्हीं से पूछ लिया कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है.

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा बजट सत्र: सदन के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, पहले दिन हथकड़ी लगाकर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget