एक्सप्लोरर

बिहार में NDA ने किया मिशन 2025 का आगाज, 225 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, एक मंच से पांचों पार्टियों ने भरी हुंकार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए तैयारियों में जुट गया है. एनडीए का स्पष्ट तौर पर कहना है कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में खरमास खत्म होते ही सियासी गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है. एनडीए ने 15 जनवरी को बगहा के बबुई टोला मैदान में एक संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए मिशन 2025 का आगाज किया है. इस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही एनडीए के सियासी अभियान को मजबूती देने की कोशिश की गई है. NDA के पांच घटक दल-बीजेपी, जनता दल (यूनाइटेड), लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLP) ने एकजुट होकर मंच साझा किया.

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एलजेपी (रामविलास) के राजू तिवारी, HAM के अनिल कुमार, और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के मदन चौधरी ने अपने संबोधन में गठबंधन की एकजुटता और तालमेल का संदेश दिया.

इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर स्पष्ट रूप से कहा कि इस साल हो रहे विधानसभा चुनाव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन गठबंधन के भीतर तालमेल मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.

 2020 की सीख और 2025 की रणनीति 
2020 के विधानसभा चुनावों में एनडीए के भीतर तालमेल की कमी साफ नजर आई थी. चिराग पासवान के नेतृत्व में एलजेपी ने एनडीए के खिलाफ अलग चुनाव लड़कर जेडीयू को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. इसके परिणामस्वरूप एनडीए को 2015 की तुलना में कम सीटों पर संतोष करना पड़ा.

इन अनुभवों से सीख लेते हुए इस बार एनडीए ने तालमेल सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है. कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं तक, सभी ने हिस्सा लिया. कड़कड़ाती ठंड में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने अपने-अपने दलों की उम्मीदें बढ़ा दीं. नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब दल एकजुट हैं, तो कार्यकर्ताओं के बीच भी एकता दिखनी चाहिए.

41 दिनों का कार्यकर्ता सम्मेलन
एनडीए के इस सम्मेलन की शुरुआत बगहा से हुई और यह बेतिया, सीतामढ़ी, शिवहर जैसे जिलों से होकर आगे बढ़ेगा. 41 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन के पहले चरण के बाद दूसरे चरण का भी ऐलान हो चुका है, जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन सम्मेलनों में प्रदेश और जिला अध्यक्षों के साथ स्थानीय सांसद भी मौजूद रहेंगे.

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और गठबंधन की एकजुटता दिखाने के इस प्रयास ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. एनडीए का मिशन 2025 केवल सीटों का आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि यह विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती देने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सत्ता में लौटने का सुनियोजित प्रयास है.

अगले चुनावों की तैयारी या संदेश? 
एनडीए का यह अभियान केवल चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश है कि गठबंधन के घटक दल आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हैं. चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के इस प्रयास का प्रभाव आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में साफ दिखाई देगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए का यह मिशन 2025 किस हद तक सफल होता है और क्या यह गठबंधन 225 सीटों का लक्ष्य हासिल कर पाता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार के इन दो दिग्गज नेताओं को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget