एक्सप्लोरर

बिहार में एनडीए का सबसे बड़ा धर्मसंकट, एक तरफ नीतीश तो दूसरी तरफ़ चिराग, वोटर्स के लिए भी मुश्किल

बिहार में एनडीए का सबसे बड़ा धर्मसंकट यही है. एक तरफ़ नीतीश कुमार तो दूसरी तरफ़ चिराग पासवान.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ नज़र आ रहे हैं. तो सड़क के दूसरी तरफ़ वाले पोस्टर में वे चिराग पासवान के साथ बैठे हैं. राह चलते लोग हैरान हैं... आख़िर ये खेल है क्या !! बिहार का वोटर नर्वस है. उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा है. आख़िर प्रधानमंत्री किसके साइड हैं. नीतीश कुमार और चिराग पासवान दोनों एनडीए में हैं. जेडीयू कहती है हमारा गठबंधन तो बीजेपी से है, एलजेपी से नहीं. एलजेपी कह रही है हमारा रिश्ता तो बस बीजेपी से है. चिराग और नीतीश दोनों को मोदी का साथ पसंद है.

बिहार में एनडीए का सबसे बड़ा धर्मसंकट यही है. एक तरफ़ नीतीश कुमार तो दूसरी तरफ़ चिराग पासवान. चिराग के पिता रामविलास पासवान अस्पताल में हैं. उनका ऑपरेशन हुआ है. इलाज चल रहा है. अब लौटते हैं असली पेंच पर. चिराग ने जेडीयू के ख़िलाफ़ हर सीट पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. गठबंधन का धर्म यही कहता है कि पीएम मोदी जेडीयू के लिए भी प्रचार करेंगे. उनके लिए वोट मांगेंगे. ऐसे में जेडीयू के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाली लोक जन शक्ति पार्टी पर उनका क्या स्टैंड रहेगा. पिछले कुछ दिनों से चिराग ने नीतीश सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोल रखा है. कोरोना से निपटने में गड़बड़ी को लेकर वे कई बार सीएम को चिट्ठी लिख चुके हैं. नीतीश के सात निश्चय को वे लालू यादव वाला एजेंडा बता चुके हैं. नीतीश के ख़िलाफ़ चिराग फ़ुल फार्म में हैं. आर पार की लड़ाई की तैयारी में हैं.

सबसे बड़ा मामला तो मोदी किसके साथ वाला है

पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा तक, सब कह चुके हैं कि एनडीए बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रही है. वही हमारे मुख्यमंत्री के चेहरे हैं. लेकिन एनडीए के दूसरे साथी चिराग को नीतीश का चेहरा पसंद नहीं है. उन्हें तो बस मोदी पसंद हैं. वे पीएम को ही अपना नेता मानते हैं. वे बीजेपी की अगुवाई में सरकार बनाना चाहते हैं. जबकि बीजेपी का वादा नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाने को है.

सवाल बिहार के वोटरों का है. उन वोटरों का जो नरेन्द्र मोदी के समर्थक हैं. वे किसके साथ जायें. बीजेपी ने मामला और उलझा दिया है. कुछ कहते हैं कि चिराग के गेम के पीछे बीजेपी का दिमाग़ है. जेडीयू के कुछ नेताओं में ये चर्चा तेज है. नीतीश बता चुके हैं कि बीजेपी के कहने पर ही जीतनराम मांझी को साथ लिया. मामला दलित वोट का भी है. पर सबसे बड़ा मामला तो मोदी किसके साथ वाला है. बीजेपी को ये सस्पेंस ख़त्म करना होगा. वरना मोदी समर्थक वोटों का बंटवारा हो सकता है. कहीं ऐसा न हो कि न माया मिले न राम. ऐसा तो हो नहीं सकता कि बीजेपी दो नाव की सवारी कर ले. इस तरह की सवारी नैया डुबो देती है. बीजेपी को ये तय करना ही होगा कि मोदी पोस्टर पर नीतीश के साथ रहें या फिर चिराग के.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: रोहतास की इस सीट पर फंस सकता है पेंच, NDA के दो कद्दावर नेता हैं आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget