एक्सप्लोरर

Bihar Assembly By-Election: तेजस्वी यादव की मांग पर प्रशासन ने लिया एक्शन, इलेक्शन ड्यूटी से हटाए गए दिलीप कुमार झा

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर कुशेश्वरस्थान में भ्रष्ट अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का आरोप लगाया था. तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश कुमार हार देख कर बौखला गए हैं, इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) द्वारा उठाए गए मुद्दे पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है. नेता प्रतिपक्ष द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार झा को एलेक्शन ड्यूटी से हटा दिया गया है. इस बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, दरभंगा के चुनाव कोषांग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा कि गया है कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 के अवसर पर मतदान को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने की नीयत से सुपर जोनल के रूप में दण्डाधिकारी के साथ पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

नए अधिकारी को किया नियुक्त

आदेश में कहा गया है कि सुपर जोनल के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए दिलीप कुमार झा को प्रशासनिक कारण से चुनाव कार्य से अलग किया जाता है और उनके स्थान पर अमित कुमार की प्रतिनियुक्ति जाती है. वहीं, उनके स्थान पर पुलिस निरीक्षक हरेशम साह, पुलिस केन्द्र, दरभंगा की प्रतिनियुक्ति की जाती है.

प्रशांत किशोर की खरी-खरी, राहुल भ्रम में न रहें, आने वाले दशकों तक पावर बनी रहेगी बीजेपी

बता दें कि तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर कुशेश्वरस्थान में भ्रष्ट अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का आरोप लगाया था. तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश कुमार हार देख कर बौखला गए हैं, अब वो ऐसे भ्रष्ट और पक्षपाती अधिकारियों की दरभंगा में प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं, जिनसे वो चुनाव प्रभावित करवा सकें. ऐसे ही एक पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार झा है जो दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत बिरौल अनुमंडल में लंबे समय तक एसडीपीओ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि कुछ महीनों पहले विधानसभा में आरजेडी के सचेतक द्वारा दरभंगा में लंबे समय तक पदस्थापित इस अधिकारी के भ्रष्ट आचरण की शिकायत की गयी थी, जिसकी वजह से उन्हें एक महीने पहले ही बिरौल से हटाया गया था लेकिन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद नीतीश कुमार ने इन्हें प्रतिनियुक्ति पर आरक्षी कार्यालय, दरभंगा में पदस्थापित कर दिया.

चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाई

इसके बाद हमने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की. बिहार चुनाव आयोग ने ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा को इस पर कार्रवाई करने को कहा, लेकिन नीतीश कुमार ने चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाते हुए इस भ्रष्ट अधिकारी को 25 बूथों की ज़िम्मेवारी दे दी. इस अधिकारी पर भ्रष्टाचार संबंधित  अनेक विभागीय कार्रवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार के पीछे ‘हाथ धोकर’ पड़े लालू यादव, तारापुर और कुशेश्वर स्थान में 'गरजने' के बाद अब ट्विटर पर कह दी ये बात

Bihar Crime: बालू माफिया ने औरंगाबाद के दाउदनगर में पुलिस पर किया हमला, चलाए ईंट-पत्थर, दो पुलिसकर्मी हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget