एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के पीछे ‘हाथ धोकर’ पड़े लालू यादव, तारापुर और कुशेश्वर स्थान में 'गरजने' के बाद अब ट्विटर पर कह दी ये बात

Lalu Yadav on CM Nitish Kumar: लालू यादव ने अभी बीते बुधवार को ही दो जनसभाएं की हैं. इसके बाद आज गुरुवार को फिर उन्होंने ट्वीट किया है. 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों अपने बयानों से चर्चा में हैं. पटना आने से पहले उन्होंने दिल्ली में बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) पर बयान दिया तो वहीं यहां आने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं. दरअसल लालू यादव बीते बुधवार को बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार में गए थे. वहां जनता के बीच नीतीश कुमार की कमियां बताने लगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि, “नीतीश कुमार कहते हैं गोली मरवा दें, हम क्यों मरवाएंगे, तुम खुद मर जाओगे.” चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद अब लालू ने गुरुवार को ट्वीट कर फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला.

लालू यादव ने गुरुवार को किए गए ट्वीट से उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि बिहार में ना तो रोजगार है और ना ही व्यापार है. इन सबके जिम्मेदारी नीतीश कुमार हैं. लालू ने ट्वीट कर लिखा, “ना रोजगार, ना व्यापार, यही है नीतीश सरकार.” हालांकि इसके पहले बुधवार को भी चुनाव प्रचार में लालू यादव ने देश में महंगाई, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर निशाना साधा था. लालू यादव ने कहा कि रेल बेच दिया गया. लोगों को नौकरी नहीं मिल रही. महंगाई बढ़ गई है और जनता परेशान है. बता दें कि दो सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है.

यह भी पढ़ें- Cryptocurrency Bitcoin: समस्तीपुर में करोड़ों रुपये लेकर भागने के मामले में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जीजा और बहन गिरफ्तार

नीतीश कुमार ने क्यों कहा लालू यादव गोली मरवा दें?

दरअसल, लालू यादव ने कहा था कि वो पटना नीतीश कुमार का विसर्जन करने आए हैं. इस बारे में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था कि लालू यादव चाहें तो मुझे गोली ही मरवा दें. वो वही कर भी सकते हैं. उससे अधिक उनसे कुछ नहीं होने वाला. इसके बाद नीतीश कुमार के इस गोली मरवाने वाली बात पर लालू यादव ने तारापुर में कहा था कि वह गोली क्यों मरवाएंगे, खुद ही मर जाएंगे.

अपने बयानों से सुर्खियों में हैं लालू यादव

बता दें कि जब भी बिहार की राजनीत की बात होती है तो उसमें लालू यादव की चर्चा हमेशा होती है. लेकिन इन दिनों एक बार फिर अपने बयानों से लालू यादव चर्चा में हैं. नीचे लालू यादव के तीन बयान पढ़ें जिसे हाल ही में उन्होंने दिया है.

पहला बयानः पटना आने से पहले दिल्ली में बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर विवादित शब्द (भकचोन्हर) बोला था.

दूसरा बयानः पटना में आने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वह पटना आए हैं नीतीश कुमार का विसर्जन करने के लिए.

तीसरा बयानः हम नीतीश कुमार को गोली क्यों मारेंगे वो खुद ही मर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: लुधियाना से सेठ की तिजोरी से 19 लाख लेकर बिहार भाग आया था यह शख्स, औरंगाबाद से पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget