एक्सप्लोरर

'तेजस्वी यादव कभी CM नहीं बन पाएंगे', BJP के इस कद्दावर नेता ने कर दिया बड़ा दावा, कारण भी बताया

Tejashwi Yadav: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं.

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने बीते रविवार (23 मार्च, 2024) को मोतिहारी में यह बयान दिया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी. कोई माई का लाल इसे नहीं रोक सकता. लालू यादव के बयान के बाद बीजेपी की ओर से बड़ा बयान आया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार (24 मार्च, 2025) को पत्रकारों से कहा कि तेजस्वी यादव को लालू यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे. कारण बताया कि सबसे बड़े बाधक लालू यादव स्वयं हैं. 

विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, "लालू जी के पाप के कारण कोई भी उनके परिवार के लोग राजनीति में अब सम्मान प्राप्त नहीं कर पाएंगे." इस सवाल पर कि कल (रविवार) लालू यादव मोतिहारी पहुंचे थे. स्वागत में आगमन से पहले वहां बार-बालाओं का डांस कराया गया था. इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहारी को कलंकित करने का, बिहारी शब्द को गाली बनाने का, कोई व्यक्ति अगर जो खलनायक की भूमिका निभाया है तो वो लालू प्रसाद यादव हैं.

'इससे मुक्ति की जरूरत… यही समय है'

लालू यादव पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "उनका हर व्यवहार, उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है. ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित नहीं होने देना चाहते हैं. इससे मुक्ति की जरूरत है. यही समय है. सही समय है." 

'आरजेडी के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके'

इफ्तार पार्टी के विरोध से जुड़े पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में विजय सिन्हा ने आरजेडी पर फिर निशाना साधा. कहा, "आरजेडी के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं. दूसरे धर्मों के ठेकेदार बन चुके हैं... वही जवाब देंगे. धर्म तो सबका है. धर्म पर सबका अधिकार है. एक व्यक्ति धर्म के नाम पर अपनी गंदी मानसिकता को झलकाता है तो जवाब तो वही देगा."

यह भी पढ़ें- HAM पार्टी से होगा बिहार का अगला CM? जीतन राम मांझी ने ठोक दिया दावा... 40 सीटें मांगी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget