एक्सप्लोरर

Arrah Firing News: आरा में दोस्त ने मारी गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर, इस दो एंगल से पुलिस ने शुरू की जांच

Arrah News: घटना सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव की है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का आरा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आरा: बिहार के आरा में गुरुवार (18 जनवरी) की शाम दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी. घटना सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव की है. जख्मी व्यक्ति की पहचान एकवारी गांव निवासी 40 वर्षीय आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह के रूप में की गई है. गोली उनके बाएं साइड सीने में लगी है. गंभीर रूप से जख्मी शख्स को लोगों ने इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

फोन पर दी गई थी मारने की धमकी

गोली मारने का आरोप गांव के ही लिली सिंह उर्फ लिलिया पर लगा है. घटना की सूचना मिलने पर सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. जख्मी आलोक सिंह ने बताया कि उन्होंने पट्टीदार के ही लिलिया सिंह को कुछ दिन पहले 70 हजार रुपया कर्ज दिया था. इसे लेकर उन लोगों से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. गुरुवार की दोपहर लिलिया सिंह के पिता ने उनके बड़े भाई पर फोन कर मारने की धमकी भी दी थी.

आलोक सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम वह बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के बुढ़िया माई मंदिर के पास लिलिया सिंह के पिता आ गए और गाली-गलौज करने लगे. उसी समय लिलिया सिंह भी वहां आ गया और उन्हें गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गए. इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गोली युवक के बाएं साइड सीने में लगी है जो पेट में फंस गई है.

इन एंगल से जांच कर रही है पुलिस

इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आलोक सिंह और लिलिया दोस्त हैं.‌ आलोक ने लिली सिंह उर्फ लिलिया के खेत में बांधे गए बांस को जलाकर आग ताप लिया था. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और लिलिया ने गोली मार दी. हालांकि आलोक सिंह की पत्नी का कहना है कि पैसे के लेनदेन में गोली मारी गई है. इस एंगल से भी छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: चाकू मारा... हथौड़ा से वार, पड़ोसी के हमले से भागलपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घायल, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget