एक्सप्लोरर

Arrah Fake Inspector: आरा में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, बालू लदे ट्रकों से करता था अवैध वसूली

Fake Inspector Arrested: कोईलवर-छपरा फोर लेन पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक शख्स को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो रात में पुलिस की वर्दी पहनकर अपना रौब दिखाता था.

Fake Inspector Arrested: आरा में फर्जी दारोगा बन कर ट्रकों से अवैध वसूली करने के आरोप में सोमवार (08 अप्रैल) की देर रात भोजपुर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार फर्जी दारोगा अभिनय कुमार रात के अंधेरे में अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर कोईलवर-छपरा फोर लेन पर बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करता था.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

भोजपुर पुलिस को कई दिनों से कोईलवर-छपरा फोर लेन रोड पर अवैध वसूली कि शिकायत मिल रही थी. सोमवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी आरा एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दारोगा की वर्दी पहनकर बालू लदे ट्रक ड्राइवर्स से अवैध वसूली कर रहा है. इसके बाद बड़हरा थाना की टीम छापेमारी करने मौके पर पहुंची, जहां फर्जी दारोगा अभिनय कुमार अपने दो साथियों के साथ कोहरामपुर के पास वसूली करता पाया गया. 

टाटा नेक्सन कार समेत कई सामान बरामद

रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि "पुलिस को देख कर तीनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर अभिनय को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान अभिनय कुमार पूरी तरह फर्जी पाया गया. वहीं, एसडीपीओ ने बताया कि "गिरफ्तार किए गए फर्जी दारोगा अभिनय के पास से 1700 रुपये नकद, टाटा नेक्सन कार (पुलिस का लोगो लगा हुआ), दो मोबाइल, आधार कार्ड, दरोगा की पूरी वर्दी, वर्दी में लगे नेम प्लेट, दो-दो स्टार, पुलिस बेल्ट, ब्लू रंग का टोपी, बिहार पुलिस का लगा बैच, पुलिस का जूता बरामद किया गया है. अभिनय ने अपने साथियों का नाम बताया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है"

पुलिस प्रशासन पर भी बना रखा था दबदबा

बताया जाता है कि अभिनय कुमार पिछले पांच से छह महीनों से फर्जी दारोगा बन कर काम कर रहा था. अपने तंत्र को मजबूत कर वो ट्रक ड्राइवर और पुलिस प्रशासन पर भी अपना दबदबा बनाता रहता था. अभिनय रात में दारोगा की वर्दी पहनकर छपरा, बड़हरा, कोईलवर, चांदी बालू घाट वाले इलाके में ट्रक ड्राईवर को अपना शिकार बनाता था. पुलिस का कहना है कि अभिनय कुमार मुख्य रूप से बालू लदे ट्रक के पासिंग का काम कराता था. 

ये भी पढ़ेंः Sasaram Fire Broke Out: रोहतास में आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत, ट्रांसफार्मर की चिंगारी ने मचाई तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget