एक्सप्लोरर

Bank Loot: अररिया में बैंक से करीब 90 लाख की लूट, 6 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश, दो राउंड फायरिंग

Araria Bank Loot: यह घटना 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. इससे पहले 27 मई 2022 को बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

अररिया: बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार (23 जनवरी) को बिहार के अररिया में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक की है. बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे. हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान 2 राउंड फायरिंग की भी बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है.

बैंक सहित ग्राहकों से भी लूटपाट की गई है. यह घटना 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर दिया और फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों द्वारा करीब 90 लाख से अधिक की लूट की बात कही जा रही है. हालांकि जांच के बाद रकम के बारे में पता चलेगा. मौके पर अररिया एसपी के अलावा एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु भारी पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे. बता दें कि इससे पहले 27 मई 2022 को बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया था.

बैंक के मैनेजर ने बताई पूरी घटना  

इस घटना को लेकर मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद 11 और 11:30 बजे के करीब में हथियार लेकर बदमाश पहुंचे थे. इसके बल पर सभी कर्मचारियों सहित बैंक में मौजूद ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर दिया. इसके बाद बैंक में रखे रुपयों के साथ-साथ पैसा जमा करने आए ग्राहकों से भी लूटपाट की है. लूटपाट के क्रम में बदमाशों ने बैंक के अंदर दो राउंड गोली भी फायर की.

ग्राहक पिंटू कुमार ने बताया कि वह रुपये जमा करने के लिए बैंक आए थे. बदमाशों ने उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. कई महिलाओं से भी रुपये लूटे गए हैं. इस मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. एसपी ने जांच करने की बात कही है. हालांकि अररिया जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लूट की रकम के स्पष्ट होने की बात नहीं कही गई है.

यह भी पढ़ें- '...काशी-मथुरा बाकी है', राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget