एक्सप्लोरर

Bihar: अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, अब सहरसा से अमृतसर तक कर पाएंगे अत्याधुनिक सफर

Bihar to Amritsar Train: सहरसा-छेहरटा से अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया है. आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन 20 सितंबर से नियमित चलेगी. बिहार-पंजाब यात्रियों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है. सहरसा और पंजाब के छेहरटा (अमृतसर) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर 2025 सोमवार को 05531 सहरसा-छेहरटा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस प्रीमियम श्रेणी की ट्रेन सेवा की शुरुआत की थी.

यह ट्रेन सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट होते हुए छेहरटा तक का सफर तय करेगी. इस नई सेवा से बिहार से पंजाब जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस को यात्रियों के आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम सेवा है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक यात्रा के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, फायर डिटेक्शन सिस्टम और टॉक-बैक यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन यात्रियों को 'विश्वस्तरीय अनुभव' प्रदान करेगी.

नियमित परिचालन की तिथि तय

इस नई ट्रेन सेवा का नियमित परिचालन 20 सितंबर 2025 से शुरू होगा. गाड़ी संख्या 14628 छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस छेहरटा से हर शनिवार को रात 22.20 बजे खुलेगी और सोमवार सुबह 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 14627 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से हर सोमवार दोपहर 13.00 बजे खुलेगी और बुधवार तड़के 03.20 बजे छेहरटा पहुंचेगी.

ट्रेन का क्या है विस्तृत टाइम टेबल

छेहरटा से खुलने वाली ट्रेन 22.45 बजे अमृतसर, 01.50 बजे नरकटियागंज, 02.30 बजे सिकटा, 02.45 बजे रक्सौल, 04.28 बजे सीतामढ़ी, 06.33 बजे सकरी, 07.03 बजे झंझारपुर, 07.38 बजे निर्मली, 08.00 बजे सरायगढ़, 08.45 बजे सुपौल और 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

वहीं, सहरसा से चलने वाली ट्रेन 13.33 बजे सुपौल, 14.10 बजे सरायगढ़, 14.43 बजे निर्मली, 15.28 बजे झंझारपुर, 16.20 बजे सकरी, 17.05 बजे शिशो, 19.00 बजे सीतामढ़ी, 22.25 बजे रक्सौल, 23.00 बजे सिकटा और अगले दिन 00.25 बजे नरकटियागंज होते हुए बुधवार को 02.40 बजे अमृतसर और 03.20 बजे छेहरटा पहुंचेगी.

यात्रियों के लिए बड़ी सौगात

इस नई ट्रेन सेवा से बिहार और पंजाब के बीच यात्रा न केवल आसान बल्कि आरामदायक भी हो जाएगी. लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों को अब सीधी और सुविधाजनक ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget