एक्सप्लोरर

Begusarai Crime: अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए भटक रही थी कुंवारी मां, बेगूसराय में 13 साल बाद सलाखों के पीछे गया यौन शोषण का आरोपी

Begusarai Divyang Girl: बेगूसराय में यौन शोषण की शिकार एक दिव्यांग कुंवारी मां अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाती रही. लड़की को 13 साल बाद न्याय मिला है. आरोपी अब सलाखों के पीछे है.

Sexual Abuse Accused Arrested In Begusarai: बेगूसराय में बीते तेरह साल से अपने पुत्र को पिता का नाम दिलाने की लंबी लड़ाई लड़ने वाली एक मुख बाधिर कुंवारी मां की संघर्ष की कहानी किसी रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ की वो दास्तान है, जिसने अपने दम पर अत्याचार के सामने झुकने के बजाए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही दम लिया. आरोपी बुधवार (05 मई) को गिरफ्तार हो गया. इस कहानी में एक मुख बाधिर लड़की को उसके एक दबंग मालिक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और जब वो गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी कराने की कोशिश की. 

न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाती रही लड़की

हद तो तब हो गई जब इस मामले में केस के आईओ ने पैसे के दम पर आरोपी को बरी कर दिया. बावजूद इसके महिला ने हार नहीं मानी और न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाती रही. वहीं आरोपी तेरह सालों तक पैसे के बल पर कानून की आंख में धूल झोकता रहा. इस मामले में 13 साल पहले आरोपी ने मुख बाधित लड़की को उस वक्त अपनी हवस का शिकार बनाया जब वह उसके यहां नौकरानी का काम करने जाती थी.

घटना के बाद तमाम तरह के ताने बाने को सुनने के बाद इस लड़की ने कुंवारी मां बनकर इस लड़ाई को जारी रखा. आज तेरह वर्ष बाद आरोपी पुलिस की सलाखों के पीछे है, तो महिला को उसके पुत्र के पिता का नाम मिलने की उम्मीद जिंदा हुई है. पूरा मामला बेगूसराय के पबड़ा गांव 2013 का है. मंझोल थाना के पबड़ा गांव में एक विधवा महिला अपने परिवार के साथ रहती थी और गांव में ही रहकर अपना जीवकोपर्जन करती थी.

इस महिला की एक बेटी थी, जो गूंगी थी. वो गांव के ही स्व० किर्ति सिंह के पुत्र नरेश सिंह के घर में घरेलू काम किया करती थी. जिसका फायदा नरेश सिंह ने उठाया और उसके साथ योन शोषण शुरु कर दिया. जिसके बाद वो गर्वभती हो गई. गर्वभती होने के बाद पीड़िता की मां न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाने लगी. मगर हर जगह उसे नाकामी ही मिली. इसके बाद पीड़िता की मां ने वरीय पुलिस अधिकारी से गुहार लगाई तो चेरियाबरियारपुर (मंझोल)थाना में 111/13 में भारतीय दंड विधान के धारा 376,313,511,201एवं 34 में मामला दर्ज हुआ. मगर आरोपी अपने पैसा और पहुंच के बल पर भागता रहा, लेकिन बीते बुधवार 05 मई को मंझोल थानाध्यक्ष रिशा कुमारी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गर्भपात कराने का हुआ प्रयास

साल 2013 में जब पीड़िता गवभती हो गई तो आरोपी नरेश सिंह ने गर्भपात कराने का प्रयास किया. मगर पीड़िता की मां ने उसी वक्त पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने छापेमारी कर गर्भपात करा रहे एक झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य आरोपी वहां से फरार हो गया. उसके बाद दिव्यांग लड़की ने एक पुत्र को जन्म दिया.

जन्म देने के बाद उसको पिता का दिलाने के लिए गुहार लगाती रही और तत्कालीन डीएसपी और एसपी ने घटना को सत्य पाते हुए उसे गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया. आरोपी अपने पहुंच पर उस गिरफ्तारी को डीआईजी से रोक लगवा लिया और डीएनए जांच के लिए आदेश को भी रूकवा लिया. तब ये मामला ठंडा बस्ते में चला गया. करीब 9 साल तक यह केस पेंडिंग रहा. 

चार्जशीट के बाद केस में नया मोड़

तत्कालीन थानाध्यक्ष ने जब चार्जशीट में आरोपी को केस से बरी करते हुए न्यायलय में दाखिल किया तो फिर केस में एक नया मोड़ आ गया. उक्त केस में पीड़िता की मां की ओर से अधिवक्ता प्रिंस राहुल ने दमदार बहस की और केस डायरी में ही बहुत सारे सबूतों को साबित करते हुए न्याय की मांग की. जिस पर माननीय न्यायलय ने भी गंभीरता पुर्वक चार्जशीट के विरुद्ध मुख्य आरोपी नरेश सिंह के खिलाफ सम्मन जारी किया. फिर भी आरोपी न्यायलय के समक्ष हाजिर नहीं हुआ और न्यायलय के आदेश की अवहेलना की.

न्यायलय ने मुख्य आरोपी को आदेश दिया था कि हाजिर होकर अपना पक्ष रखे, मगर पहुंच और पैसे के बल पर न्यायलय के आदेश को भी नहीं माना, जिसके बाद कोर्ट ने वेलेबल वारंट जारी कर दिया. इसके बाद भी वो न्यायलय के आदेश को धत्ता बताते हए गायब रहा. फिर न्यायलय ने नरेश सिंह के खिलाफ ननवेलेबल वारंट जारी कर दिया और थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी का आदेश दिया. इसके बाद मंझोल थानाध्यक्ष रीशा कुमारी ने उसे बीते बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मासूम को है पिता के नाम का इंतजार

करीब ग्यारह साल पहले जिस दिव्यांग लड़की का यौन शोषण किया गया और उसे गर्भवती कर दिया गया. बाद में उसी दिव्यांग ने एक पुत्र को जन्म दिया. उस पुत्र को पिता का नाम दिलाने के लिए पीड़िता और उसकी मां करीब 13 साल न्याय के लिए दर दर भटकते रहने के लिए मजबूर रही. अब उसे न्याय की उम्मीद जगी है और अपने पुत्र के पिता की उम्मीद जगी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं मचेगी हड़कंप! केके पाठक के इस आदेश को ACS डॉ. एस सिद्धार्थ ने बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget