एक्सप्लोरर

Bihar: DGP के साथ फ्रॉड करने वाला अभिषेक CM नीतीश के सामने हाथ जोड़ता दिखा, वायरल फोटो देख BJP ने मुख्यमंत्री पर लगाए ये आरोप

BJP Targeted CM Nitish: डीजीपी एसके सिंघल के साथ फर्जी चीफ जस्टिस बनकर अभिषेक ने फ्रॉड किया था. आईपीएस दोस्त पर लगे आरोपों को हटाने कहा था. मुख्यमंत्री नीतीश की उसी के साथ तस्वीरें वायरल हो रही.

पटना: गया के पूर्व एसपी आदित्य कुमार (IPS Aditya KUmar) को बचाने वाले फ्रॉड अभिषेक अग्रवाल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही. इस तस्वीर में फ्रॉड अभिषेक अग्रवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल रहे. सीएम के आगे सिर झुकाकर हाथ भी जोड़ रहे. अब इसको लेकर मंगलवार को बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने मुख्यमंत्री पर हमला किया. उन्होंने कहा कि तस्वीर में ये नीतीश कुमार के करीबी लग रहे. जिस तरह से मुख्यमंत्री ने डीजीपी को क्लीन चिट दी है और सीएम की अभिषेक अग्रवाल के साथ तस्वीरें वायरल हो रही. ऐसे में कहीं मुख्यमंत्री की अभिषेक अग्रवाल को बचाने की मंशा तो नहीं है?

फोटो वायरल होने पर कमल नोपानी की प्रतिक्रिया

इस वायरल तस्वीर में उनके साथ जेडीयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल नोपानी भी हैं. तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को एबीपी ने जनता दल यूनाइटेड के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल नोपानी से बात की. इस दौरान उन्होंने इस तस्वीर की पुष्टि खुद की है. हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने कुछ बताया नहीं है. बता दें कि डीजीपी फ्रॉड केस को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. उन पर सीबीआई जांच की मांग कर रहा. इधर, नीतीश कुमार डीजीपी को क्लीन चिट देते हुए बचाव भी कर रहे. शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि बेचारे दो महीने में रिटायर करने वाले हैं. अब किसी ने दूसरे के नाम से फोन कर दिया. इसका खुलासा भी जांच में हुआ है. हम लोग देख रहे हैं.

अभिषेक अग्रवाल को बचाने की मंशा तो नहीं- बीजेपी

इधर, नीतीश कुमार और अभिषेक अग्रवाल की एक साथ वायरल फोटो सामने आने के बाद बीजेपी को मुद्दा मिल गया. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री और बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार के डीजीपी को झांसा देकर मूर्ख बनाने वाला फेमस फ्रॉड अभिषेक अग्रवाल मुख्यमंत्री नीतीश का करीबी है. यह जानकर आश्चर्य होता है. उन्होंने कहा कि जिस कम्फर्ट जोन में अभिषेक अग्रवाल की नीतीश कुमार से मुलाकातें होती रहीं हैं वह कम आश्चर्य की बात नहीं है. इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही.

मामले की होनी चाहिए हाई लेवल जांच

निखिल आनंद आगे बोले कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री का ही करीबी हो तो निश्चित तौर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी या अन्य लोग तो उसे भाव देंगे ही. निखिल आनंद ने सवाल करते हुए कहा कि डीजीपी को मुख्यमंत्री ने क्लीन चिट दी है इससे यह लगता है कि कहीं इसके पीछे अभिषेक अग्रवाल को बचाने की मंशा तो नहीं है? उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जिस तरह से पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार को धता बताया गया है. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों भाग रहे हैं?

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में आतिशबाजी के दौरान 15 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर, पटाखा जलाने के दौरान झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget