एक्सप्लोरर

Bihar News: अररिया में MP प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर हथियार लेकर पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Man Caught With Illegal Weapons: सांसद अपने आवास कार्यालय पर बैठकर मुलाकातियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहा थे. इसी क्रम में बनगामा का रहने वाला अब्दुल्ला वहां हथियार के साथ पहुंच गया.

MP Pradeep Kumar Singh News: अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर मंगलवार (22 अक्टूबर) की शाम एक संदिग्ध अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, वह मुलाकाती बनकर सांसद के पास फरियाद लेकर जा रहा था. सांसद की सुरक्षा में लगे सुभाष नामक सुरक्षाकर्मी को मुलाकाती के हाव भाव पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई. तब उसके कमर से पिस्टल बरामद हुआ, जिसके बाद नगर थाना पुलिस के साथ एसपी और एएसपी को सूचना दी गई.

प्रदीप सिंह के आवास पर मचा हड़कंप

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने सांसद के आवास से हथियार को जब्त करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया. हिरासत मे लिए गए व्यक्ति का नाम अब्दुल्ला है, जो सदर प्रखंड क्षेत्र के बनगामा का रहने वाला है. कहा जाता है कि वह व्यक्ति पहले भी सांसद के आवास पर आया था और आवास की रेकी कर जाने के बाद दोबारा हथियार के साथ पहुंचा था. सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ पहुंचने को लेकर हड़कंप मच गया है.

मामले को लेकर एमपी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उनके आवास पर मुलाकाती अपनी फरियाद लेकर आते रहते हैं. सांसद ने कहा कि मंगलवार को अपने आवास कार्यालय पर बैठकर मुलाकातियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहा था. इसी क्रम में बनगामा का रहने वाला अब्दुल्ला को उसके सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी सुभाष ने उनकी संदिग्धता को देखकर सीढ़ी पर तलाशी ली, तो उसके कमर से पिस्टल बरामद हुआ. एमपी के अनुसार इससे पहले आज ही अब्दुल्ला उनके आवास पर आया था और वह दोबारा आवास पर पहुंचा था.

सांसद ने हथियार के साथ उनके आवास पर पहुंचने की मंशा पर सवाल खड़ा किया. मामले में एएसपी रामपुकार सिंह ने कहा कि सांसद के आवास पर सुरक्षाकर्मी के जरिए संदिग्ध को पकड़े जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया है. उनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है. मामले को लेकर हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है.

हिंदू स्वाभिमान यात्रा में एक्टिव हैं सांसद

आपको बता दें कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह इन दिनों केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा के साथ काफी एक्टिव हैं.  इस यात्रा के बीच बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने एक विवादित बयान भी दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसे लेकर भी बिहार में सियासत गर्म है. अब एक शख्स का उनके आवास पर हथियार लेकर पहुंचना सामाजिक और राजनीतिक तौर पर चिंता की बात है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar By Poll 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की अनदेखी, बेटों और बहू पर पार्टियों को भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget