एक्सप्लोरर

71वीं BPSC के अभ्यर्थी ध्यान दें! परीक्षा में इन सारे चीजों पर लगाया गया बैन, गाइडलाइन जारी

71st BPSC Exam Guidelines: परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 09.30 बजे से होगा. 11 बजे के पहले तक एंट्री करनी होगी. इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

71वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार (13 सितंबर, 2025) को होनी है. एक पाली में ही एग्जाम होना है जिसका समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रखा गया है. पटना जिले में परीक्षार्थियों की संख्या 50,244 है. इसके लिए जिले भर में 70 सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अभ्यर्थी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें. गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अन्य अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभागार में इसको लेकर एक बैठक की.

बताया गया कि उम्मीदवारों के लिए आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ प्रवेश-पत्र ही परीक्षा में बैठने के लिए मान्य होगा. जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 09.30 बजे से शुरू हो जाएगा. 11 बजे के पहले तक ही एंट्री होगी. इसके बाद किसी भी हाल में अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा की अवधि दोपहर 12 बजे से दो बजे तक है, इस बीच कोई परीक्षार्थी या वीक्षक कमरे से बाहर नहीं निकलेंगे. 

इन सारे सामान पर लगा बैन

जानकारी दी गई कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, कलाई घड़ी (सामान्य/स्मार्ट) इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना वर्जित है. व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर भी नहीं ले जाना है. अगर यह सब पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी एवं आयोग की इस परीक्षा के साथ आगामी परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जा सकता है.

परीक्षार्थियों से कहा गया कि किसी भी तरह के भ्रामक या सनसनीखेज अफवाह पर ध्यान न दें. जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त किसी अन्य का प्रवेश वर्जित रहेगा. वीक्षकों का मुख्य दायित्व होगा कि उनके परीक्षा कक्ष में परीक्षा का संचालन स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कदाचाररहित हो.

हेल्पलाइन पर दें कोई सूचना

डीएम ने कहा कि परीक्षा में संलग्न प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक/कर्मी के पास परीक्षा अवधि में मोबाइल न हो. केंद्राधीक्षक को सिर्फ कीपैड वाला एक मोबाइल (स्मार्ट फोन रहित) लाने की अनुमति होगी. जिलाधिकारी ने कहा कि 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234 पर परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
‘मोदी भागवत का प्यारा, लोकतंत्र का क्रूर हत्यारा’, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
‘मोदी भागवत का प्यारा, लोकतंत्र का क्रूर हत्यारा’, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget