एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccination: बिहार में आज से शुरू हो रहा है 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण, 56 लाख बच्चों के वैक्सीनेशन का है लक्ष्य

बिहार में आज से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है. राज्य में इस आयु वर्ग के 56 लाख बच्चों का टीकाकरण होना है.

Bihar Children Covid-19 Vaccination: बिहार राज्य सरकार (Bihar State Government) बुधवार यानी आज से 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां भी कर ली हैं. इसके तहत कॉर्बेवैक्स (corbevax) की पर्याप्त खुराक का स्टॉक कर लिया गया है. इनका इस्तेमाल बच्चों के टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में किया जाएगा.

बच्चों के टीकाकरण के लिए जिलों को 45 लाख टीके की डोज दी गई हैं

टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि, टीकाकरण अभियान के लिए जिलों को लगभग 45 लाख टीके की खुराक उपलब्ध करा दी गई है. गौरतलब है कि बिहार में 12-14 आयु वर्ग के बच्चों की श्रेणी में टीकाकरण के लिए अनुमानित जनसंख्या 56 लाख है, जिसमें 28.5 लाख लड़के और 27.72 लाख लड़कियां शामिल हैं.

सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में टीकाकरण के लिए सेशन साइट्स बनाए गए हैं और बड़ी संख्या में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी कोविड टीकाकरण केंद्रों के रूप में उपयोग किया जा रहा है. अब तक, बिहार में टीकाकरण के लिए 6,807 सेशन साइट्स चालू हो चुके हैं, जिनमें पटना में 157 सेशन शामिल हैं.

वैक्सीनेशन के लिए केंद्र ने एसओपी जारी की है

वहीं वैक्सीनेशन के लिए केंद्र ने एसओपी (SOP) भी जारी की है. इसके मुताबिक, टीकाकरण करने वालों को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीका केवल उन बच्चों को दिया जाएगा, जिन्होंने वैक्सीनेशन की तारीख को 12 वर्ष की आयु पूरी कर ली है. वहीं अगर कोई बच्चा रजिस्टर्ड है, लेकिन 12 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है, तो उसका वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए, सरकार बायोलॉजिकल E’s Corbevax का उपयोग करेगी, जिन्हें 28 दिनों के अंतराल के साथ दो खुराक में दिया जाएगा.  “यह एक स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सबयूनिट कोविड वैक्सीन है. इस आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए सेशन साइट्स पर अलग से टीमें भी तैनात की जाएंगी.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, यहां करें चेक

किसी भी सेशन साइट पर बच्चो के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है

गौरतलब है कि 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को गलत टीका न लगवाना सुनिश्चित करने के लिए वैक्सीनेटर, वेरिफायर और अन्य मेडिकल टीम के सदस्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए किसी भी सेशन साइट्स पर पंजीकृत करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य विभाग द्वारा नए टीकों की लगभग 2.48 लाख खुराक उपलब्ध कराई गई है. पटना में 12 से14 आयु वर्ग के बच्चों की कुल लक्षित जनसंख्या 2.95 लाख है. इस बीच, बिहार में अब तक कुल 12.2 करोड़ लाभार्थियों को कोविड-विरोधी टीके दिए जा चुके हैं, जिसमें मंगलवार को 1.95 लाख लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Bihar Crime: कटिहार में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या, चश्मदीद की भी लेनी चाही जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget