एक्सप्लोरर

Bihar Crime: कटिहार में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या, चश्मदीद की भी लेनी चाही जान

घायल महिला ने बताया कि वो काम कर वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान उन्होंने कुछ लड़कों को एक व्यक्ति को पीटते देखा. ऐसे में वो वहीं रुक कर देखने लगी. इतने में ही मारपीट कर रहे युवक ने गोली चला दी.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर 45 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी. वहीं, अपराधियों ने घटना की चश्मदीद गवाह महिला पर भी गोली चलाई, लेकिन वो उसके पैर में लगी. ऐसे में किसी तरह महिला ने अपनी जान बचा ली. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के एफसीआई चौक के समीप की है. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं.  घटना के बाद युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला रुक कर देख रही थी लड़ाई 

मृतक की पहचान गौशाला निवासी शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी पाकर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है.  घायल महिला माला देवी ने बताया कि वो काम कर वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान उन्होंने कुछ लड़कों को एक व्यक्ति को पीटते देखा. ऐसे में वो वहीं रुक कर देखने लगी. इतने में ही मारपीट कर रहे युवक ने गोली चला दी. गोली की आवाज सुनकर वो काफी डर गई और वहां से भागने लगी.

Bihar News: बिना इलाज के बेटे की बिगड़ी हालत तो मुंह से खुद ऑक्सीजन देने लगा पिता, अब Viral हो रहा वीडियो

भागते देखकर मारी महिला को मारी गोली

हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने महिला को भागते देख लिया और उसके ऊपर भी गोली चला दी. गोली भाग रही महिला के पैर पर जा लगी. लेकिन उसने किसी तरह दूसरे के घर में घुसकर अपनी जान बचाई. बाद में परिजनों द्वारा उस महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया.

इधर, मृतक शैलेंद्र सिंह के पिता रामविलास सिंह ने बताया कि गोलू और छोटू ने ही उनके पुत्र पर गोली चलाई है. गोली मारने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि उन दोनों का उनके पुत्र के साथ पैसों का लेनदेन था. इस वजह से उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस घायल महिला और मृतक के परिजनों का फर्द बयान लेकर आगे की तफ्तीश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -

BSEB 12th Result 2022: इंतजार खत्म! कल जारी होगा बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा का परिणाम, शिक्षा मंत्री करेंगे टॉपर्स का एलान

Nalanda News: शिक्षक नियोजन के काउंसलिंग के दौरान पथराव, डीपीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, इस बात को लेकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget