एक्सप्लोरर

11 केंद्रों पर वोट का बहिष्कार, करोड़ों की शराब जब्त, बिहार में दूसरे चरण का चुनाव कैसा रहा? | 10 बड़ी बातें

Bihar 2nd Phase Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच सीटों पर चुनाव हुआ है. सबसे अधिक कटिहार में 64.60 फीसद वोटिंग हुई है. पढ़ें डिटेल्स.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार (26 अप्रैल) को समाप्त हो गया. सुबह 7 बजे से किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग शुरू हुई थी. शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के तहत कई मतदान केंद्रों पर वोट का बहिष्कार हुआ तो वहीं करोड़ों रुपये की शराब भी जब्त की गई. पढ़िए दूसरे चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातें

दूसरे चरण के चुनाव की महत्वपूर्ण बातें

1) बिहार की पांच सीटों पर कुल 58.58 फीसद मतदान हुआ. 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार चार फीसद कम वोटिंग हुई. 2019 में इन पांच सीटों पर 62.92 फीसद वोटिंग हुई थी.

2) कटिहार में सबसे अधिक 64.60 फीसद, किशनगंज में 64, पूर्णिया में 59.94, बांका में 54 और भागलपुर में 51 फीसद वोटिंग हुई. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया है.

3) दूसरे चरण में कुल 9322 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इन मतदान केंद्रों में से कुल 11 केंद्रों पर मतदाताओं ने विकास से जुड़े कई मुद्दों को लेकर वोट का बहिष्कार किया.

4) वोटर्स को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं. शराब की बोतलें चुनाव के वक्त बांटना खास माना जाता है. ऐसे में शराबबंदी वाले राज्य में दूसरे चरण के मतदान के दौरान इन 5 संसदीय क्षेत्रों में 2.62 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई. फ्लाइंग स्क्वायड, एसएसटी, उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से 72,747 लीटर शराब जब्त की गई है.

5) दूसरे चरण के निर्वाचन में कुल 11,887 कंट्रोल यूनिट बनाए गए थे. इनमें कई यूनिट को रिजर्व में रखा गया था. बैलेट यूनिट की संख्या 11,769 थी. 12,665 वीवीपैट का उपयोग इस चुनाव को सफल बनाने में प्रयोग किया गया. वोटिंग के दौरान कई यूनिट में गड़बड़ी हुई. कुल 59 कंट्रोल यूनिट, 53 बैलेट यूनिट और 188 वीवीपैट को मॉक पोल के दौरान बदले गए. 36 कंट्रोल यूनिट और 36 बैलेट यूनिट के साथ 275 वीवीपैट मॉक पोल के बाद बदले गए.

6) भीषण गर्मी में हो रहे मतदान एवृ मतदाताओं की सेहत का ख्याल रखते हुए फर्स्ट एड के साथ-साथ आपातकाल स्थिति के लिए एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी.

7) पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान को सफल बनाने के लिए आयोग ने महिलाओं पर पूरा भरोसा जताया. कुल मतदान केंद्रों की संख्या 9322 थी वहीं इन केंद्रों में 29 केंद्रों को पूर्ण रूप से महिलाओं की ओर से संचालित कराया गया.

8) दूसरे चरण में कुल 50 प्रत्याशी मैदान में थे. इनके चुनावी भविष्य का फैसला 93,96,928 सामान्य निर्वाचकों के हाथों में था. इनमें 45,14,555 महिलाएं थीं तो 4881437 पुरुष थे. थर्ड जेंडर की संख्या 306 थी.

9) भागलपुर और किशनगंज में 12-12 प्रत्याशी, बांका में 10, कटिहार में 9 और पूर्णिया में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे. किशनगंज में एनडीए से मुजाहिद आलम और महागठबंधन से मोहम्मद जावेद प्रत्याशी हैं. कटिहार में एनडीए से दुलालचंद गोस्वामी और महागठबंधन से तारिक अनवर, वहीं पूर्णिया में एनडीए से संतोष कुशवाहा और महागठबंधन से बीमा भारती एवं निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिलेगी. भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल और महागठबंधन से अजीत शर्मा जबकि बांका में एनडीए से गिरिधारी यादव और महागठबंधन से जय प्रकाश नारायण यादव का किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है.

10) सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान के बीच कुल 71 शिकायतें दर्ज की गईं. सभी प्राप्त हुई शिकायतों का ससमय निष्पादन किया गया.

यह भी पढ़ें- Watch: 'जब तक जीवित हूं तब तक...', PM नरेंद्र मोदी के सामने जनता से क्या वादा कर गए चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों की जीत, तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाहते हैं...'
बिहार: राज्यसभा की 5 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों की जीत, तेजस्वी यादव बोले- 'हम चाहते हैं...'
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
बिहार राज्यसभा चुनाव: 3 MLAs ने नहीं किया वोट, कांग्रेस चीफ राजेश राम बोले, 'साबित हो गया कि...'
बिहार राज्यसभा चुनाव: 3 विधायकों ने नहीं किया वोट तो कांग्रेस चीफ राजेश राम बोले, 'डराया गया'
राज्यसभा चुनाव: RJD विधायक फैसल रहमान ने क्यों नहीं दिया वोट? खुद बताया कहां थे, कहा- 'मां से…'
राज्यसभा चुनाव: RJD विधायक फैसल रहमान ने क्यों नहीं दिया वोट? खुद बताया कहां थे, कहा- 'मां से…'

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget