एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में उत्पाद विभाग की टीम को कंटेनर से रौंदने की कोशिश, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Liquor Seized in Motihari: मोतिहारी में उत्पाद विभाग की टीम ने 146 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है, जो कंटेनर के अंदर चालक की सीट के नीचे छुपा कर रखी गई थी.

Liquor Seized In Motihari: मोतिहारी में रविवार (16 जून) को शराब की खेप ले जा रहे शराब माफिय ने कंटेनर से उत्पाद विभाग की टीम को रौंदना चाहा, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम बाल-बाल बच गई. दरअसल पिपराकोठी थाना क्षेत्र के नवोदय विधालय के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे उत्पाद विभाग की टीम ने रास्ता अवरुद्ध करके एक कंटेनर को पकड़ा. चालक सीट के नीचे बने तहखाने से 146 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई. जब्त शराब में कई बिदेशी ब्रांड शराब के प्रोडक्ट शामिल है. 

कंटेनर में लदी थी विदेशी शराब 

जानकारी के अनुसार कंटेनर से शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने उक्त कंटेनर को रोकने का इशारा किया, लेकिन कंटेनर को तेज गति से ड्राइवर भगाने लगा, इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर का पीछा किया और ओवरटेक के दौरान कंटेनर के चालक ने उत्पाद टीम को कुचलने का प्रयास किया. हालांकि सभी लोग बाल- बाल बच गए.

इसके बाद चालाकी करते हुए उत्पाद विभाग के अधिकारी आगे बढ़ते हुए पीपराकोठी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से निकल कर नवोदय विधालय के आगे पहुंच गए और उत्पाद टीम ने तीन ट्रक को रोक नेशनल हाइवे को अवरुद्ध कर दिया, जहां उक्क्त कंटेनर चालक खुद को घिरता हुआ देखकर पहले ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. 

कंटेनर छोड़कर भागा चालक

मामले में उत्पाद टीम ने एफआईआर दर्ज कराते हुए जांच शुरू कर दी है. उत्पाद टीम में इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एसआई संजय गुप्ता सहित सशस्त्र बल शामिल थे. वहीं उत्पाद विभाग के मोतिहारी सदर इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बातया कि सूचना पर कंटेनर में भरी शराब की खेप की जांच करने को लेकर रोकने की प्रयास किया गया, तब तक कंटेनर ड्राइवर तेज रफ्तार में कंटेनर को भगाने लगा पीछा करते हुए ओवरटेक किया गया तो ड्राइवर उत्पाद विभाग की गाड़ी में ठोकर मारने का असफल प्रयास किया.

इसके बाद नेशनल हाइवे पर पीपराकोठी ओवरब्रिज के पास तीन ट्रक को रोक सड़क जाम किया गया. तब तक ड्राइवर स्थिति को भांपते हुए कंटेनर रोड पर ही खड़ा कर भाग गया. मामले में पीपराकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चालक की तालाश जारी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'जिस दिन जांच के लपेटे में आइएगा जेल जाइएगा', नीरज बबलू ने तेजस्वी यादव को चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget