एक्सप्लोरर

बिहार: पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में शामिल 13 आरोपियों को उम्र कैद की सजा, एक के खिलाफ जारी हुआ वारंट

Bihar News: रोसड़ा के युवा पत्रकार विकास रंजन की हत्या 25 नवंबर, 2008 को उस समय हुई थी, जब वह गायत्री नगर रोड स्थित अपने कार्यालय से समाचार प्रेषण के बाद घर जा रहे थे.

समस्तीपुर: बिहार के जिले के रोसड़ा सिविल कोर्ट के एडीजे प्रथम ने बुधवार को पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में लगभग 13 साल बाद फैसला सुनाया. इस दौरान एडीजे प्रथम राजीव रंजन सहाय ने उपस्थित 13 आरोपियों को हत्या को धारा 302/34 आईपीसी, 120 बी व 27 आर्म्स एक्ट की धारा में उम्र कैद की सजा सुनाई है. वहीं, एक आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है.

13 आरोपियों को भेजा जेल

बताते चलें कि बीते 15 सितंबर को ही कोर्ट ने सभी 14 आरोपी को दोषी पाया था. दोषी करार दिए जाने के बाद उपस्थित 13 लोगों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. वहीं, अदालत में उपस्थित नहीं होने वाले एक आरोपी मोहन यादव के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर दिया है. सजा पाने वालों में रोसड़ा एलजेपी प्रखंड अध्यक्ष स्वंभर यादव, लरझाघाट बिथान का कृष्ण कुमार यादव उर्फ बड़कू यादव, दामोदरपुर रोसड़ा का बब्लू सिंह, महुली का मोहन यादव, चेरिया बरियारपुर का संतोष आनंद सिंह, बसतपुर हसनपुर के उमाकांत चौधरी, संजीव राय, राजीव राय, रामउदय राय, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, प्रियरंजन उर्फ टिन्नू, विधानचद्र राय, मनोज चौधरी व मनेंद्र चौधरी शामिल हैं.

ऑफिस से लौटने के दौरान की थी हत्या

गौरतलब है कि रोसड़ा के युवा पत्रकार विकास रंजन की हत्या 25 नवंबर, 2008 को उस समय हुई थी, जब वह गायत्री नगर रोड स्थित अपने कार्यालय से समाचार प्रेषण के बाद घर जा रहे थे. शाम के सात बजे के आसपास घात लगाए अपराधियों ने पत्रकार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद मृतक के पिता फुलकांत चौधरी ने रोसड़ा थाना में कांड संख्या 173/2008 दर्ज करवाई थी. 

वहीं, उनके वकील हीरा कुमारी ने फैसला सुनाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायालय का यह फैसला सही है. हम सभी का कानून और न्यायालय के प्रति पूरी आस्था और विश्वास था. इससे पूरे जिले में हर्ष होगा और हत्याएं रुकेंगी. न्यायालय पर सबको जो भरोसा था, वो उस पर खरा उतरा है.

यह भी पढ़ें -

Video Viral: पंचायत चुनाव के लिए गांवों में बनाया जा रहा ‘माहौल’, बक्सर में हुआ बार-बालाओं का डांस, FIR दर्ज

Bihar Politics: 5 करोड़ के मामले में चिराग पासवान ने दिया तेजस्वी का साथ, ‘किसी के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget