एक्सप्लोरर

जहानाबाद के वाणावर में हुए हादसे पर बड़ी कार्रवाई, बराबर थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jehanabad Stampede: 12 अगस्त की रात बराबर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी.

Jehanabad Stampede: जहानाबाद के बराबर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर 12 अगस्त की रात हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत के बाद अब बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में कुल 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. इसमें बराबर थानाध्यक्ष, तीन दारोगा, एक पुलिस सहायक अवर निरीक्षक एवं छह सिपाही शामिल हैं. वहीं 48 कर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांग की गई है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार (17 अगस्त) को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है.

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी कार्यालय से बताया गया कि 12 अगस्त 2024 की रात बराबर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुई घटना की जांच के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. जांच समिति से प्राप्त रिपोर्ट में कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रारंभिक जांच एवं घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस बल की ओर से की गई प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई. इस समीक्षा के आधार पर कार्रवाई की गई है. 

इन 48 व्यक्तियों के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी

यह भी कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारी जिला बल के सिपाहियों, बीएसएपी एवं बीएचजी की ओर से कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में कुल 48 व्यक्तियों के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इनमें 12 पुलिस पदाधिकारी, एक हवलदार, 26 सिपाही और 9 गृहरक्षक शामिल हैं. 

बताया गया कि बराबर थानाध्यक्ष को शिथिलता बरतने एवं विधि-व्यवस्था संधारण में असफल रहने के आरोप में निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है. वर्तमान में थानाध्यक्ष, बराबर के पद पर पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अगले आदेश तक की गई है. बता दें कि इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी. हालांकि बाद में एक महिला मंजू देवी की भी मौत हो गई थी. इस तरह मरने वालों की संख्या आठ हो गई थी. इसकी पुष्टि जहानाबाद के एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने की थी.

यह भी पढ़ें- UPSC के विज्ञापन पर तमतमा गए तेजस्वी यादव, लैटरल एंट्री पर केंद्र को घेरा, कहा- 'मोदी सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget