एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: गजब! पप्पू यादव के मैटर में लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन पलटा, खुल गए सारे राज

Pappu Yadav Threat: धमकी के मामले में एक युवक को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को कहा है कि सांसद के सहयोगियों के कहने पर उसने ऐसा किया है.

Pappu Yadav Death Threat: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. कभी उन्हें मैसेज आ रहा है तो कभी व्हाट्सएप कॉल आ रहा है. ऐसा करने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग का सदस्य बताता है. अब इसी धमकी के मामले में भोजपुर से गिरफ्तार किए गए रामबाबू राय नाम के आरोपित ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में मंगलवार (03 दिसंबर) को पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी बात बताई है. 

लॉरेंस बिश्नोई से कोई लिंक नहीं

एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आरोपित रामबाबू राय के बारे में कहा कि इसने धमकी दी थी कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांग लें नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी. हम लोगों ने जांच की तो पता चला ये व्यक्ति भोजपुर जिले का रहने वाला है. उसको पकड़ने के बाद पूछताछ के लिए पूर्णिया लाया गया. पूछताछ में कोई भी लिंक लॉरेंस बिश्नोई से नहीं पाया गया है.

पकड़ा गया युवक पप्पू यादव का समर्थक

एसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपित के गांव में चार-पांच साल पहले पप्पू यादव गए थे. उस वक्त आरोपित युवक ने पप्पू यादव के साथ फोटो भी खिंचवाई थी. ये उनका समर्थक भी रह चुका है. ये संभवतः पप्पू यादव की जो पुरानी पार्टी (जन अधिकार पार्टी) थी उसे ज्वाइन किए हुए था. 

युवक ने बताया है कि सांसद के सहयोगियों ने ही इससे संपर्क किया था. इससे यह कहा गया कि सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी है कि इस तरह की धमकी दी जाए. इसके लिए युवक को तैयार किया गया. क्या बोलना है यह भी इसे दिया गया था. पैसे का लालच दिया गया. भविष्य में नेता बनाने के लिए भी कहा गया था. अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. हम लोग इसकी जांच में लगे हैं. 

युवक को एडवांस में दिए गए थे दो हजार

अब इस पूरे मामले में यह बात सामने आ गई है कि यह राजनीतिक कारणों से किया जा रहा था. हालांकि एसपी का कहना है कि यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि आरोपित युवक की ओर से जिन लोगों का नाम दिया गया है उसकी हम लोग जांच कर रहे हैं. सहयोगियों का नाम लेना अभी उचित नहीं है. युवक को लालच दिया गया था कि भोजपुर जिले में ही पार्टी का नेता बना दिया जाएगा. वीडियो बनाने के पहले उसे दो हजार रुपये दिए गए थे. उसके बाद दो लाख रुपये दिए जाने थे.

यह भी पढ़ें- बिहार के पैतृक गांव पहुंचा IPS अधिकारी हर्षवर्धन का पार्थिव शरीर, चाचा बोले- 'आज रोशन समाप्त हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget