एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: DCLR फिर से कर सकेंगे टाइटल के फैसले, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सेट असाइड करते हुए मामले को वपास पटना हाई कोर्ट भेज दिया. लेकिन हाई कोर्ट ने फिर बीडीएलआर एक्ट-2009 की उस धारा को नल एंड वॉयड कर दिया. 

पटना: बिहार में फिर एक बार भूमि सुधार उप समाहर्ता जमीन से जुड़े टाइटल का फैसला ले सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाने के बाद ये फैसला लिया गया है. दरअसल, राज्य में भूमि विवाद जनित मामलों और समस्याओं का त्वरित व प्रभावशाली ढंग से निपटारे को लेकर और व्यवहार न्यायालयों तथा उच्च न्यायालयों में भूमि विवाद के दायर मामलों में कमी लाए जाने को ध्यान रखते हुए बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम-2009 (BDLR Act-2009) राजस्व एवं भूमि सुधार को विभाग के स्तर से राज्य में लागू एवं फिर से प्रभावी किया गया है. 

उप समाहर्ता को दिए गए ये अधिकार

भूमि विवादों की सुनवाई के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) इस अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकार घोषित किए गए हैं. इस अधिनियम के अन्तर्गत रैयती भूमि के मामलों जैसे अतिक्रमण, अनाधिकृत संरचना निर्माण, सीमा विवाद आवंटित सुयोग्य श्रेणी के बन्दोबस्तधारी के बेदखली का मामला, भू-खण्ड का विभाजन, सर्वे मानचित्र सहित स्वत्वाधिकार अभिलेख में की गई प्रविष्टी में संशोधन से संबंधित मामलों का निराकरण के लिए क्षेत्राधिकार सुनिश्चित किया गया है. 

हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी

दरअसल, बीडीएलआर एक्ट-2009 (Bihar Land Dispute Redressel Act) द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता को छोटे मोटे रैयती जमीन से जुड़े झगड़े सुलझाने के लिए टाइटल डिसाइड करने का अधिकार दिया गया था. भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज द्वारा उक्त एक्ट के तहत महेश्वर मंडल नामक शख्स की रैयती जमीन पर विपक्षी पार्टी को एक केस में टाइटल का अधिकार देने का आदेश दिया गया था. 

इस आदेश के के खिलाफ महेश्वर मंडल ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. ऐसे मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साल 2018 में बीडीएलआर एक्ट-2009 की उस धारा जिसमें उप समाहर्ता को टाइटल तय करने का अधिकार दिया गया था उसे क्वाश कर दिया. इस आदेश के बाद भूमि सुधार विभाग सुप्रीम कोर्ट गया. इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सेट असाइड करते हुए मामले को वपास पटना हाई कोर्ट भेज दिया. लेकिन हाई कोर्ट ने फिर बीडीएलआर एक्ट-2009 की उस धारा को नल एंड वॉयड कर दिया. 

हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया

इस आदेश के विरुद्ध बिहार सरकार फिर सुप्रीम कोर्ट गई, जिसमें बीते कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया है. ऐसे में राज्य में भूमि विवाद जनित मामलों की भूमि उप समाहर्ता द्वारा सुनवाई एवं निपटारे की कार्रवाई पुनः प्रारम्भ किया जायेगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: भाई प्रिंस राज पर हुआ सवाल तो चिराग पासवान खुद को बताने लगे निर्दोष, कही यह बात

Bihar News: जातीय जनगणना पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, बिहार में इन लोगों को छोड़ना पड़ सकता आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget