एक्सप्लोरर

बड़ी लापरवाही: गर्भवती महिला का PHC के डॉक्टरों ने कर दिया बंध्याकरण, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता के पहले से दो बच्चे और दो बच्ची हैं. वहीं उसके पति नुआंव बाजार में सब्जी की दुकान चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले से सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही प्रकाश में आई है. मिली जानकारी अनुसार जिले के नुआंव थाना क्षेत्र स्थित नुआंव पीएचसी में एक गर्भवती महिला का डॉक्टरों द्वारा 5 दिसंबर को बंध्याकरण का ऑपरेशन कर दिया गया. महिला ऑपरेशन के बाद जब अपने घर पहुंची और उनके द्वारा दी गई दवाई खाने लगी तो उसे पेट में दर्द और उल्टी होना शुरू हो गया.

तबीयत खराब होने के बाद महिला ने निजी क्लीनिक में जब जाकर अपनी समस्या बताई तो डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात कही और फिर निजी अस्पताल ने अल्ट्रासाउंड में महिला दो माह की प्रेग्नेंट बताया. बता दें कि किसी भी महिला का बंध्याकरण करने से पहले उसकी प्रेगनेंसी टेस्ट से लेकर कई तरह की जांच सरकारी अस्पताल में ही कराई जाती है.

जांच रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद ही डॉक्टरों द्वारा फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन किया जाता है. ऐसा में अगर इतनी बड़ी लापरवाही हुई तो दोषी कौन है? ऑपेरशन करने वाला डॉक्टर या फिर जांच रिपोर्ट देने वाला पैथोलॉजी?

फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता के पहले से दो बच्चे और दो बच्ची हैं. वहीं उसके पति नुआंव बाजार में सब्जी की दुकान चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं. अब उन लोगों को डर है कि कहीं ऑपरेशन कराने के बाद बच्चा होने से कहीं जच्चा और बच्चा की जान पर खतरा ना हो जाए.

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव के हेल्थ मैनेजर बताते हैं कि 5 दिसंबर को कैंप लगाकर कुल 12 महिलाओं को बंध्याकरण किया गया था. बंध्याकरण से पूर्व कई प्रकार के जांच किए गए थे. हमें भी इस घटना की जानकारी मिली है. उचित कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget