एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में अब जात-पात और चोली-लहंगा गाने वालों की खैर नहीं, सदन में कांग्रेस की विधायक ने उठाया मुद्दा

Bhojpuri Song: भोजपुरी के अश्लील गीतों को लेकर सदन में भी सवाल उठाया गया है. कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास ने बुधवार को सदन में बिहार सरकार से सवाल किए हैं.

पटना: बिहार में भोजपुरी गीत लोगों को तो खूब पसंद आते हैं, लेकिन इन गानों पर अश्लीलता फैलाने के भी आरोप लगते हैं. भोजपुरी में अक्सर जाति को लेकर गाने गाए जाते हैं. चोली-लहंगा शब्द इस्तेमाल कर डबल मीनिंग वाले गाने गाए जाते हैं. इसे लेकर काफी बवाल मचता है. कुछ गानों में तो काफी अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इन गाने को लेकर अब सियासी गलियारों में भी हलचल है. बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गाने का मुद्दा सदन में भी उठाया गया है. बुधवार को कांग्रेस की एक विधायिका ने ये मुद्दा सदन में उठाया है.

प्रतिमा दास ने सरकार से पूछे सवाल

भोजपुरी फिल्म और भोजपुरी एल्बम में अश्लीलता को लेकर बिहार विधानसभा में एक महिला विधायक ने इस मुद्दे को ध्यानाकर्षण में लाया है. कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास ने सरकार से सवाल पूछा था कि जिस तरह के अश्लील गीत बनाए जा रहे हैं, उसमें कोई रोक-टोक नहीं ही नहीं है. भोजपुरी गायक अश्लीलता की हद पार करते हुए भोजपुरी गीत गा रहे हैं, जिसे समाज और परिवार के साथ सुनना शर्मिंदगी की बात हो गई है. महिला विधायक ने पूरी प्राथमिकता के साथ इस मुद्दे को उठाया है. हालांकि सरकार की ओर से आश्वासन भी दिया गया है कि इस मुद्दे को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अश्लील भोजपुरी गीत

बिहार में युवाओं की जुबान पर भोजपुरी गीत चढ़कर बोलता है. त्योहार से लेकर शादी में भी गाने बजते हैं. हालांकि कुछ सॉन्ग्स ऐसे बनाए जाते हैं जिसमें किसी जाति समुदाय को लेकर टारगेट किया जाता है. कभी कभी तो देश और बिहार के वरिष्ठ नेताओं को गाली देकर गाने बनाए जाते हैं. इसे लेकर बवाल भी मचता है. भोजपुरी गीत में होती अश्लीलता को लेकर कई बार विवाद भी होता है. कुछ दिन पहले ही एक सिंगर पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से लेकर बिहार के कई नेता को लेकर अभद्र टिप्पणी वाले गाने बनाने पर बवाल हुआ है. इसके लिए भोजपुर में मामला दर्ज भी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget