एक्सप्लोरर

Bhojpuri Actress Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर क्या दिया था मैसेज?

Annapurna Suicide Case: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस की मौत के बाद कई कलाकार सदमे में हैं. वहीं, भागलपुर में पुलिस शव को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है.

Bhojpuri Actress Suicide: जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में शनिवार की शाम को भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर जोगसर थाने की पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम से जांच कराई है. मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है. परिजनों के अनुसार अन्नपूर्णा ने भोजपुरी, हिंदी समेत कई फिल्मों और सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापन में भी काम कर चुकी थी.

व्हाट्सएप स्टेटस की हो रही है चर्चा

मरने से पहले भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि 'दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया'. इधर, जोगसर थाने की पुलिस के मुताबिक शाम में उन लोगों को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है. जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे. फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब शाम 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई. वहां वह फंदे से लटकी हुई थी.

आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया. इसके बाद वे लोग उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए.

डिप्रेशन में थी- परिजनों ने बताया

परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों पूर्व अमृता की बहन वीणा की शादी थी. शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी. फिर से अचानक क्या हुआ? किसी को समझ नहीं आ रहा है. उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी. वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं. अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं. बहन के मुताबिक अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी. वह काफी डिप्रेशन में थी. इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी.

अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. उसने कई सीरियल समेत अन्य फिल्मों में भी रोल किया था. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रिलीज हुआ है. इसको लेकर वह काफी उत्साहित भी थी. वहीं, थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: पूर्णिया में बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने की मासूम की निर्मम हत्या, कुत्तों ने मामला किया उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget