एक्सप्लोरर

Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहुंचे आरा कोर्ट, पत्नी से तलाक का चल रहा केस, जानिए आज क्या हुआ

Pawan Singh News: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह तलाक मामले में बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे. वहीं, मीडिएशन को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई.

आरा: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) का आरा कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है.ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. बुधवार को आरा कुटुंब न्यायालय में मीडिएशन को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन मीडिएशन नहीं हो पाया. दोनों पक्ष आगे केस लड़ने को तैयार है. पवन सिंह और उनकी पत्नी कोर्ट से निकलने के दौरान मीडिया के सवालों से बचते दिखाई दिए. मीडिया के किसी भी सवालों का जवाब उन्होंने नहीं दिया.

सैकड़ों फैंस पहुंचे कोर्ट

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह तलाक मामले में आज आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे. इस दौरान सैकड़ों फैंस पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए कोर्ट परिसर में मौजूद थे. दरअसल, पवन सिंह ने आरा के सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दी है.


Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहुंचे आरा कोर्ट, पत्नी से तलाक का चल रहा केस, जानिए आज क्या हुआ

मीडिएशन के लिए नहीं बनी बात

वहीं इस मामले पर ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि तकरीबन 2 घंटे तक रिकॉन्सिलिएशन हुई. इस दौरान पवन सिंह के तरफ से ज्योति सिंह को एक मकान और भरण-पोषण की जिम्मेवारी लेने के की बात कही जा रही थी, लेकिन ज्योति सिंह नहीं चाहती हैं. विष्णुधर पांडेय ने बताया कि पवन सिंह चार से पांच करोड़ रुपए ज्योति सिंह को दे दें. ऐसा अगर वो नहीं करते हैं तो हम लोग कोर्ट में केस लड़ते रहेंगे. वहीं, दलीलों के बाद पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों ही लौट गए. हालांकि अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

पवन सिंह ने 2018 में ज्योति से की थी शादी 

बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर लिया था. उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी, लेकिन पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 बलिया के एक होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था. वहीं, पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई.

ये भी पढ़ें: Manoj Jha Row: 'मेरे सामने बयान देते तो पटक कर मुंह तोड़ देता...', मनोज झा पर भड़के BJP विधायक नीरज कुमार बबलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget