एक्सप्लोरर

Love Affair Case: 'तुम्हें इतना चाहता हूं, फिर भी...', आरा में सुसाइड से पहले छात्र ने बनाया वीडियो और फिर दे दी जान

Student Committed Suicide: मृतक के चाचा अशोक पाल ने बताया कि वह आरा में करीब छह वर्ष से रहकर पढ़ाई करता है एवं उस लॉज में वह तीन महीने से रह रहा था. उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं थी.

भोजपुर जिले के आरा शहर में रविवार को आत्महत्या की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला स्थित एक लॉज के कमरे नंबर 14 में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र राकेश उर्फ भोला सिंह (25) ने आत्महत्या कर ली. वह पिछले तीन महीने से लॉज में रहकर पढ़ाई और नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

धनबाद में पिकअप चलाते हैं राकेश के पिता 

मूल रूप से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के अचरज लाल के टोला निवासी राकेश के पिता धनबाद में पिकअप चलाते हैं. रविवार की दोपहर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लॉज के अन्य छात्रों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह एवं नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

इसके बाद बंद कमरे को तोड़ उसके शव को नीचे उतरा. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया. इधर मृतक के चाचा अशोक पाल ने बताया कि वह आरा में करीब छह वर्ष से रहकर पढ़ाई करता है एवं उस लॉज में वह तीन महीने से रह रहा था. उन्होंने बताया कि उसके पिता पिकअप चालक है और इस वक्त धनबाद में है. फोन कर इस घटना की जानकारी उन्हें दी गई.

सूचना पाकर जब वे लोग वहां पहुंचे तो पुलिस वहां पहले से मौजूद थी और वह गले में गमछा बांध पंखे से लटक रहा था. उन्होंने बताया कि उसके पॉकेट से एक सुसाइड नोट्स पाया गया है. सुसाइड नोट्स एक लड़की के नाम से लिखा गया है कि तुम मुझे बीस दिन से टॉर्चर कर रही हो. इसी कारण मुझे ऐसा करना पड़ रहा है. इसके अलावा उसके पर्स से उक्त लड़की की फोटो भी मिली है. हालांकि उस लड़की से उसका कितने दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. इसकी जानकारी उन्हें और उसके परिवार वाले को नहीं है.

थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने क्या कहा?

वहीं नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि मृतक के रूम से मिले सुसाइड नोटिस में उसने लिखा है कि मैं तुम्हें इतना चाहता हूं और इतना प्यार करता हूं. फिर भी तुम मुझसे इस तरीके से बात करती हो, ठीक से बात नहीं करती हो. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. छात्र ने कथित प्रेमिका पर प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है. 

इसके अलावा, राकेश ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह गले में गमछा बांधे और पंखे से लटकने से पहले रोता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि वीडियो में उसने कुछ कहा नहीं है, बस आंखों से आंसू बहते दिख रहा है. राकेश अपने तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटा था. उसकी मां की मौत पहले ही 2016 में बीमारी से हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: बिहार: सीट बंटवारे से पहले ही नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव, इस सीट पर उतार दिया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget