एक्सप्लोरर

Bhojpur Acid Attack: शादी से इनकार करने पर मनचले आशिक ने लड़की का जलाया चेहरा, तिलक समारोह के बाद फेंका तेजाब

युवक लगभग डेढ़ साल से लड़की को फॉलो करता था और तेजाब से जलाने की धमकी देता था. वह लड़की से शादी भी करना चाहता था, लेकिन उसके मना करने पर इस वारदात को अंजाम दिया है.

आरा: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में एक लड़की को मनचले आशिक ने तेजाब से नहला दिया, जिसके बाद लड़की पूरी तरह जल गई. घटना के बाद परिजनों ने लड़की को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आशिक अमरजीत ने रात में करीब 1:30 बजे वारदात को अंजाम दिया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर निवासी मनोज राम की 17 वर्षीय बेटी के साथ यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि 27 मई को जुली कुमारी (पीड़िता) के घर पर उसके चाचा का तिलक समारोह था. समारोह के अगले दिन सभी सदस्य सोने के लिए घर में चले गए. करीब 1:30 बजे अमरजीत (आरोपी) रात में घर में घुस गया और वह लड़की के पास चला गया, जहां वो छत पर फुफेरे भाई के साथ सो रही थी. उसकी दौरान अमरजीत ने लड़की को तेजाब की भरी बोतल से उसे नहला दिया. इस घटना में जुली पूरी तरह जल गई है और उसके 8 वर्षीय भाई पर भी हल्की छींटे पड़ी है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: पहले से शादीशुदा प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, फिर 2 बच्चियों की मां से करा दी शादी

दो मुखबिर को परिजनों ने दबोचा

इस घटना के बाद आरोपी अमरजीत ने अपने मौसेरे भाई के साथ एक अन्य को लड़की की स्थिति जानने के लिए अस्पताल भेजा था, जहां दोनों लड़की का वीडियो बना रहे थे. तभी परिजनों ने दोनों लड़को को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

एक तरफा प्यार में दिया घटना को अंजाम

पीड़िता ने बताया कि अमरजीत उसे लगभग डेढ़ सालों से एकतरफा मोहब्बत करता था, लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती थी. इसी बात को लेकर प्रेमी अमरजीत हमेशा लड़की को तेजाब से जला देने की धमकी दिया करता था. अमरजीत बार-बार मिलने के लिए फोर्स किया करता था. इतना ही नहीं मनचला आशिक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के मना करने के बाद उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है.

पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई

मामला की सूचना मिलने के बाद भोजपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से बात की है. उसके बाद उन्होंने बताया कि इस घटना में लड़की से अभी बात नहीं हो पाई है, लेकिन पीड़िता को जो भी मुआवजा बनता है, उसे दिया जाएगा. इधर, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Gopalganj News: सीनियर्स की रैगिंग से तंग आकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने दी जान, निजी लॉज से मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget