एक्सप्लोरर

Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, CM नीतीश की पार्टी ने दी पहली प्रतिक्रिया

Bharat Ratna: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न ने नवाजा जाएगा. केंद्र सरकार ने इसका एलान किया है. अब इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया आई शुरू हो गई है.

Karpoori Thakur News: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलेगा. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ये फैसला लिया है. 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती है. इससे पहले सरकार ने ये एलान किया है. सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया भी आई है. जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकर किया है. ये ऐतिहासिक फैसला है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री ने सम्मान बढ़ाने का काम किया है. सभी को इस फैसला का स्वागत करना चाहिए. स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर पूरे बिहार के नेता थे. बिहार के विकास की उन्होंने चिंता की थी. पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों को मुख्यधारा में लाने का काम उन्होंने किया." 

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारे नेता लालू यादव लगातार ये मांग कर रही थी. जब चुनाव नजदीक है तो कर्पूरी ठाकुर याद आ रहे हैं. उन्हें वोट के लिए कर्पूरी ठाकुर याद आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने ही कर्पूरी ठाकुर को अपमानित किया था. आज केंद्र सरकार ने हमारी पार्टी के दबाव में ये फैसला लिया है.

बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि देने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे बिहार वासियों के तरफ से आभार.

राज्यपाल से 40 मिनट की मुलाकात, आखिर सीएम नीतीश ने क्या की बात? सामने आई बड़ी जानकारी

डाक टिकट जारी होगा- सुशील मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा, "गरीबों के लिए काम कर कर्पूरी के सपने को देश में लागू कर रहे हैं प्रधान मंत्री. जन्मशताब्दी पर केंद्र सरकार सिक्का, नये स्वरूप का डाक टिकट जारी करेगी. ऊंची जाति के गरीबों, महिलाओं को आरक्षण देना कर्पूरी जी से प्रेरित." उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तरह अतिपिछड़ा समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और पिछले 9 साल से कर्पूरी जी के सपनों को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने में लगे हैं. उनकी जन्मशताब्दी पर 24 जनवरी को केंद्र सरकार सिक्का और नये स्वरूप का डाक टिकट जारी करेगी. कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने ऊंची जाति के गरीबों और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए बिहार में 3-3 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलते हुए ऊंची जाति के गरीबों को 10 फीसद और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पूरे देश में लागू कर दिया."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने जब पिछड़े वर्ग के लिए 26 फीसद आरक्षण लागू किया था, तब जनसंघ के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र उनकी सरकार में वित्त मंत्री थे और आरक्षण नीति को उनका समर्थन था. भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय पहली बार कर्पूरी जन्मसदी पर दिल्ली के विज्ञान भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इसे गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. लाखों गरीबों के लिए पक्के मकान, चिकित्सा के लिए आयुष्मान भारत, उज्जवला गैस,जन-धन खाता और कन्या समृद्धि जैसी योजनाएँ लागू कर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को कर्पूरी ठाकुर की विरासत का सच्चा उत्तराधिकारी सिद्ध किया. हमारी पार्टी और सरकार गरीबों के लिए काम करती है, गरीबों का मसीहा बनने का दावा नहीं करती."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget