एक्सप्लोरर

टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हो रही 'भारत जोड़ो यात्रा', कांग्रेस पर सुशील मोदी का हमला, राहुल गांधी पर बड़ा बयान

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: सुशील कुमार मोदी ने रविवार को बयान जारी किया. कहा कि भारत पहले से जुड़ा हुआ और एकजुट है. कांग्रेस ही टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी दिखी.

पटना: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ऐसी "भारत जोड़ो यात्रा" पर निकले हैं, जिसमें "भारत तेरे टुकड़े होंगे.." का नारा लगाने वाले सक्रिय हैं. भारत पहले से जुड़ा हुआ और एकजुट है, जबकि कांग्रेस ही अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी दिखी. यह बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहीं. सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार में 30 साल से आरजेडी की बैसाखी पर चलने की अभ्यस्त कांग्रेस अब इतनी हताश और मृतप्राय है कि कोई यात्रा उसमें प्राण नहीं फूंक सकती.

'80 सांसद भेजने वाले यूपी के लिए सिर्फ पांच दिन'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का राजनीतिक असर यही है कि जिस तेलंगाना से वे गुजरे वहां के एक उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई. उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में राहुल गांधी की यात्रा नहीं हुई. राहुल गांधी ने माकपा-शासित केरल से यात्रा शुरू की और मात्र 20 सांसद देने वाले इस प्रदेश में 19 दिन बिताए, जबकि 80 सांसद भेजने वाले यूपी के लिए सिर्फ पांच दिन रखे गए हैं.

'40 सांसद देने वाले बिहार के लिए समय नहीं'

भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार में राहुल गांधी के नहीं आने पर भी सुशील कुमार मोदी ने पार्टी पर तंज कसा. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर कहा कि यहां पार्टी की तीसरी कतार के नेता यात्रा की रस्मअदायगी करेंगे. 40 सांसद देने वाले बिहार के लिए तो राहुल गांधी के पास समय नहीं है.

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 28 दिसंबर को बिहार में शुरू होगी. बांका से शुरू होकर बोधगया में यह यात्रा समाप्त हो जाएगी. यात्रा कुल 17 जिलों से होकर गुजरेगी. कुल 1200 किमी की दूरी की जाएगी. बिहार में होने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे. 

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Kidney Transplant: ...तो इसलिए रोहिणी आचार्य दे रहीं अपनी किडनी, तेजस्वी यादव ने सब कुछ बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget