एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: 'किसी भी प्रकार की...', भारत बंद पर पटना में प्रदर्शन करने वालों के लिए चेतावनी, जान लें DM का आदेश

Patna News: पटना जिला प्रशासन भारत बंद को लेकर अलर्ट मोड पर है. कहा है कि जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

Bharat Bandh: आरक्षण पर कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. पूरे देश में आज बुधवार (21 अगस्त) को भारत बंद का ऐलान किया गया है और बिहार (Bihar) में आरजेडी (RJD), विकासशील इंसान पार्टी (VIP) समेत कई पार्टियों ने इसका समर्थन किया है. इस बीच प्रदर्शन को लेकर पटना जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. भारत बंद पर प्रदर्शन करने वालों को लेकर डीएम की ओर से चेतावनी वाला आदेश जारी किया गया है.

पटना डीएम ने किया शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का आग्रह

पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है, "दिनांक 21 अगस्त, 2024 को भारत बंद की सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, पटना द्वारा बंद में शामिल होने वालों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का आग्रह किया गया है. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी."

Bharat Bandh: 'किसी भी प्रकार की...', भारत बंद पर पटना में प्रदर्शन करने वालों के लिए चेतावनी, जान लें DM का आदेश

एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की दी गई चेतावनी

आगे कहा है, "जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी पुलिस अधीक्षकों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है."

भारत बंद पर कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन शुरू

उधर भारत बंद को लेकर बिहार के कई जिलों में इसका असर धीरे-धीरे शुरू हो रहा है. बिहार के जहानाबाद में इसका असर दिखने लगा है. बुधवार की सुबह से बंद समर्थकों ने जहानाबाद के उंटा मोड़ को जाम कर दिया है. जाम के कारण पटना-गया एनएच-83 पर आवागमन बाधित है. वहीं भारत बंद को सफल बनाने को लेकर भीम आर्मी की तरफ से औरंगाबाद के रफीगंज में मशाल जुलूस निकाला गया. हालांकि अलग-अलग जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है ताकि कहीं कोई व्यवस्था खराब ना हो.

यह भी पढ़ें- बिहार से अजब-गजब मामला! जेल में बंद कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया लंबा पाइप, इसके बाद जो हुआ वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget