एक्सप्लोरर

बिहार से अजब-गजब मामला! जेल में बंद कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया लंबा पाइप, इसके बाद जो हुआ वो...

Gopalganj News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला विचाराधीन कैदी हत्या के प्रयास के मामले में चनावे मंडल कारा में बंद था. अब इस पूरे मामले के बाद इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Gopalganj Jail News: बिहार के गोपालगंज जेल में एक घटना को जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी के कारनामे से जेल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम भी हैरान है. कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट (मलद्वार) में एक फुट लंबा पाइप डाल लिया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया है.

हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था कैदी

यह पूरी घटना बीते रविवार की रात में हुई है. कैदी ने अपने मलद्वार में एक पाइप डाल लिया और फिर उसने पाइप को खुद से निकालने की कोशिश भी की. इस दौरान पाइप और भी अंदर की ओर चला गया. जब परेशानी बढ़ने लगी तो उसने मंडल कारा के कर्मियों को इसकी सूचना दी. बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला विचाराधीन कैदी हत्या के प्रयास के मामले में चनावे मंडल कारा में बंद था.

एक्स-रे रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी के पास दिखा पाइप

सोमवार (19 अगस्त) को पूरे दिन मंडल कारा में ही उसका इलाज हुआ. हालत नहीं सुधरी तो फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर कैदी का इलाज शुरू कराया. मेडिकल बोर्ड के चिकित्सक डॉ. विमान केसरी ने बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट में साफ नजर आ रहा है कि रीढ़ की हड्डी के पास एक लंबा पाइप के आकार जैसा वस्तु फंसा हुआ है. इसकी लंबाई तकरीबन एक फीट और एक इंच के आसपास मोटा होगा.

डॉक्टर ने कहा कि कैदी ने खुद से पाइप को डाला है. कैदी ने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में उसने कुछ नहीं कहा है. बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले एक कैदी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल को ही निगल लिया था जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया था. डॉक्टरों की टीम ने बिना ऑपरेशन के लेजर के जरिए मोबाइल को बाहर निकाला था.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: हाजीपुर में वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget