एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: कृषि कानून के खिलाफ में भारत बंद, बिहार के आरा में माले ने किया सड़क जाम

आज किसान आंदोलन के 300 दिन पूरे हो रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा में कुल 40 किसान संगठन शामिल हैं. इसके अलावा कई राजनीति पार्टियों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है.

आराः केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ तमाम विपक्षी पार्टियों ने सोमवार किसानों के समर्थन में भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है. किसानों के समर्थन में कई पार्टियां बिहार में भी समर्थन में उतरी हैं. आरा में माले के कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही सड़कों पर हैं. आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर अपना विरोध जता रहे हैं. बंद के दौरान एनएच-30 पर वाहनों की कतार लग गई है.

भारत बंद के समर्थन में आरा में उतरे माले के लोगों ने कृषि कानून के विरोध के साथ-साथ मंहगाई, बिजली बिल, रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर भी नाराजगी जताई. कोरोना काल में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा, स्वास्थ्य उपकेंद्रों सहित सभी अस्पतालों की स्थिति में सुधार, जीडीपी का छह प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च, 19 लाख रोजगार देने का वादा पूरा करने की मांग की.

मोदी सरकार ने छीन लिया रोजगार

माले विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि भारत बंद का असर साफ तौर पर दिख रहा है. कृषि विरोधी, देश विरोधी कानूनों के कारण इसका असर दिखने लगा है. महंगाई सातवें आसमान पर है. चाहे डीजल-पेट्रोल हो, रसोई गैस हो या सरसों तेल सबका दाम आसमान छू रहा है. इसके साथ ही बिजली बिल की कीमतें भी आसमान छू चुकी हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार तो छीन ही लिया है, कृषि को भी अडानी-अंबानी के हाथों करने वाले हैं.

बता दें कि आज किसान आंदोलन के 300 दिन पूरे हो रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा में कुल 40 किसान संगठन शामिल हैं. इसके अलावा कई राजनीति पार्टियों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है. ये बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है. बिहार पुलिस ने किसान संगठनों के इस बंद को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7 नए केस मिले, एक्टिव केस 67, यहां देखें लिस्ट

Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget