एक्सप्लोरर

Bhagalpur News: चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती, इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं, मामला दर्ज

Bihar Crime: लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिछो गांव का मामला है. रात के करीब आठ बजे के आसपास गोली मारी गई है. परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस जांच कर रही है.

भागलपुर: लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिछो गांव में रविवार की रात चचेरे भाई ने भाई को गोली मार दी. सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना देर शाम करीब आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है. पड़ोस में रहने वाले सज्जन भगत ने लक्ष्मण यादव और गोविंद यादव को पिस्टल देकर विपिन यादव को गोली मारने के लिए कहा था. लक्ष्मण और गोविंद ने ही विपिन यादव पर गोली चलाई है. लक्ष्मण यादव, गोविंद यादव और विपिन यादव चचेरे भाई हैं.

लोगों ने कहा- नशे के धंधे में पैसे को लेकर विवाद

रविवार की देर शाम विपिन कोयला डिपो की तरफ से काम निपटा कर बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान लक्ष्मण और अन्य दो-तीन लोगों ने उसे रोका. उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने के बाद गोली चलाई गई. गोली विपिन के सीने में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ऐसा कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सज्जन भगत, लक्ष्मण यादव और विपिन यादव नशे का धंधा करते हैं. इसी को लेकर इन लोगों के बीच पैसे के लेनदेन में विवाद चल रहा था.

भाई ने बताया- पुश्तैनी जमीन का मामला

विपिन को सीने में एक गोली लगी है. घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. विपिन की मां के मुताबिक गोविंद और लक्ष्मण ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग की है. वहीं विपिन के भाई बादल ने बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर हमेशा विवाद होता था. इसका परिणाम आज गोलीबारी तक पहुंच गया. लक्ष्मण और गोविंद ने उसके भाई को गोली मारकर घायल कर दिया.

विपिन यादव की तीन साल पहले नवादा के दुर्गापुर में शादी हुई थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस मामले में विपिन के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है. लोदीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि अनुसंधान चल रहा है. जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार आरजेडी का साथ छोड़ फिर NDA में होंगे शामिल? ललन सिंह ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget