एक्सप्लोरर

Bihar: दुकानदार की मौत के बाद सड़क पर आगजनी... जमकर बवाल, वार्ड प्रत्याशी पर लगे आरोप, निकाय चुनाव से जुड़ा मामला!

Allegations On Ward Candidate: परिजन बोले कि वार्ड प्रत्याशी नीडु सिंह देवदत्त को घर से बुलाकर ले गया. अपने पक्ष में वोट डालने और किसी विवाद को लेकर डराया धमकाया. देवदत्त को हार्ट अटैक आ गया.

बेतिया: बिहार के बेतिया में मंगलवार को एक दुकानदार की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया. आक्रोशित भीड़ ने नगर थाना क्षेत्र के बंगाली चौक पर शव के साथ आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने जहां बवाल किया वहां से एसडीपीओ सदर के आवास की दूरी महज 100 मीटर की थी. एसडीपीओ घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे. इधर, परिजनों ने वार्ड प्रत्याशी नीडु सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कहना है कि वार्ड प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट देने के नाम पर डराता धमकाता था. वह देवदत्त को घर से बुलाकर ले गया था. डराने-धमकाने के चलते ही उसे हार्ट अटैक (Heart Attack) आया और मौत हो गई.

निकाय चुनाव से जुड़ा मामला!

मृतक की पहचान बंगाली कॉलोनी के उदय देवदत्त की रूप में हुई है. यह पूरा मामला नगर निकाय चुनाव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा. परिजन बोले कि वार्ड प्रत्याशी नीडु सिंह देवदत्त को घर से बुलाकर ले गया. अपने पक्ष में वोट डालने और किसी विवाद को लेकर डराया धमकाया. इसके कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद नीडु सिंह ने ही उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया और वहां से फरार हो गया. जब स्थिति बिगड़ी तो परिजन को सूचना दी गई. उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें- Video: जब प्रधान डाकघर के सुरक्षा गार्डों ने अभिकर्ता को अंदर जाने से रोका... जमकर हुआ बवाल

दो दिन पहले शराब को लेकर दुकान के पास हुई थी हाथापाई

वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उदय देवनाथ की स्थिति बहुत खराब थी. उसे जीएमसीएच के चिकित्सकों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही उदय देवनाथ की मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले शराब को लेकर मृतक के दुकान के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. स्थानिय लोगों ने नगर थाना की पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. लोगों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी है. इसके बावजूद शराब माफिया ने मृतक के दुकान को लेकर आपस में भिड़े हुए थे. इसकी सूचना नगर थाना को दी गई और कोई कार्रवाई नहीं हुई.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बकरी बनी दो लोगों का काल, कुएं में गिरी तो बचाने गए युवकों की दम घुटने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget