एक्सप्लोरर

बेतिया में कांग्रेस सांसद का ये कैसा स्वागत? कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद जावेद को पहनाई BJP की टोपी

Bettiah News: बेतिया के केदार आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक थी. इसी बैठक में शामिल होने के लिए सांसद मोहम्मद जावेद पहुंचे थे. अनजाने में उनके साथ अप्रत्याशित घटना हो गई.

Bihar Politics: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी गहमागहमी जारी है. राजनीतिक दल जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं. बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत के मंत्र बताए जा रहे हैं. इस बीच बेतिया में सोमवार को कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद के लिए शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई. एक कार्यक्रम में मोहम्मद जावेद को बीजेपी की टोपी पहना दी गई. आनन-फानन में जल्दी से उसे सांसद ने अपने सिर से हटाया.

मोहम्मद जावेद बिहार चुनाव कैंपेन कमेटी के सदस्य भी हैं. सोमवार को केदार आश्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक थी. इसमें हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद पहुंचे थे. स्वागत के दौरान अनजाने में बीजेपी की प्रतीक चिह्न वाली टोपी सांसद को पहना दी गई. हाालांकि कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता इरशाद हुसैन ने स्थिति को भांप लिया. उन्होंने फौरन टोपी को सांसद के सिर से उतार दिया.

विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुए चर्चा

अप्रत्याशित घटनाक्रम के बावजूद सांसद मोहम्मद जावेद ने बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर फैसला हुआ. इस मौके पर सांसद मोहम्मद जावेद ने जीत का मंत्र दिया.

'जनसंपर्क से बनाया जा सकता है माहौल'

इस बैठक में सांसद ने कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाने की नसीहत दी. कहा कि जनसंपर्क से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया जा सकता है. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने की.

कार्यक्रम में रजनीश कुमार, मदनमोहन तिवारी, शेख कामरान, सुधा मिश्रा, इरशाद हुसैन, भारत भूषण द्विवेदी, समीक्षा शर्मा, डॉ. अबुलैश हसन, सुभाष प्रसाद, शिवरतन यादव, बदरूद्दीन खान सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे. कांग्रेस ने कार्यक्रम में पैदा हुई असहज स्थिति को मानव त्रुटि बताया है. हालांकि घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया. माना जा रहा है कि विपक्ष मुद्दे को भुना सकता है. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं उदय सिंह? जिनको चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने जन सुराज का बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget