एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में RJD नेता को मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, जानिए क्या है पूरा मामला

Begusarai Firing: आरजेडी नेता सुखराम महतो का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव के पास की है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में सोमवार (1 मई) की शाम आरजेडी नेता सुखराम महतो को बदमाशों ने गोली मार दी. लूटपाट के दौरान घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सुखराम को इलाज के एक निजी अस्पताल में भेजा गया. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव के पास की है. जख्मी सुखराम महतो बीरपुर थाना क्षेत्र की गेहनरपुर पंचायत का पूर्व मुखिया भी रहा है.

इस मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुखराम महतो को गांव के ही एक बदमाश ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया था. आरोपी सौरभ कुमार के खिलाफ उन्होंने एक पंचायत की थी. इसी बात को लेकर वो पूर्व मुखिया सुखराम महतो से नाराज चल रहा था. सोमवार की देर शाम सुखराम जब अपनी बाइक से घर जा रहा था तो इसी दौरान मौका देखकर सौरभ ने उसे गोली मार दी.

ग्रामीणों के हाथ लगा आरोपी

गोली से घायल सुखराम के आरोपी को पुलिस ने रात में खोजा लेकिन पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के हाथ वो लग गया. किसी ने आरोपी को एक घर में देख लिया और इसकी जानकारी गांव वालों को दे दी. ग्रामीण पहुंचे और घर को घेर लिया. इसके बाद घर में तोड़फोड़ करते हुए आरोपी सौरभ को पकड़ लिया. सौरभ की लोगों ने इतनी पिटाई कर दी अस्पताल पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गई.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सुखराम महतो गेहनरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हैं और आरजेडी के नेता भी हैं. वर्तमान में उनकी पत्नी सरपंच है. वह बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई. इलाज चल रहा है. आरोपी को पकड़ने के लिए रात भर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला था.

एसडीपीओ ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक घर को कुछ लोग घेर कर एक युवक की पिटाई कर रहे हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने को भेजा गया. घायल को भीड़ से बचाकर अस्पताल लाया गया लेकिन पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए जांच और कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Ludhiana Gas Leak Case: बिहार के गया में एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थी उठी, देख कर रो पड़ा पूरा गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget