एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में मचा हड़कंप, शादी समारोह में ससुराल गया था दामाद, गोली मारकर हो गई हत्या

Begusarai Crime News: मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सकरवासा निवासी जितेंद्र कुमार जायसवाल के रूप में हुई है. बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव की घटना है.

बेगूसरायबखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव में रविवार (10 मार्च) की देर रात एक शख्स की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आया था. घटना के बाद एक तरफ शादी वाले घर में मातम का माहौल दिखा तो वहीं दूसरी ओर युवक के घर वालों ने ससुराल वालों पर ही साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप लगाया है.

हत्या के बाद शव को झाड़ी में छुपाया

मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सकरवासा निवासी जितेंद्र कुमार जायसवाल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह दिल्ली की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. शादी की शहनाई गूंज के बीच किसी ने जितेंद्र को घर से बाहर बुलाकर ले गया और उसे गोली मार दी. हत्या के बाद शव को एक झाड़ी में छुपा कर रख दिया. लाश को कुछ कपड़ों से ढक दिया गया.

ससुराल वालों पर लगाया आरोप

घटना के संबंध में मृतक परिजनों ने बताया कि रात के लगभग एक बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि जीतेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही वे लोग कुछ अन्य परिजनों के साथ मौजी पहुंचे. जितेंद्र के परिजनों ने ससुराल वालों पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है. कहा कि शादी के बहाने उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उधर घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटनास्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची ती देखा कि युवक की मौत हो चुकी है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: गया में बीएससी के प्राचार्य को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में ANMMCH में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget