एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: गया में बीएससी के प्राचार्य को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में ANMMCH में भर्ती

Gaya News: प्राचार्य दीपक कुमार सिंह अपने आवास लौट रहे थे. इसी दौरान उन्हें मौका देखकर बदमाशों ने गोली मार दी. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

गया: बेखौफ बदमाशों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज (Anugrah Narayan Magadh Medical College) के बीएससी के प्राचार्य दीपक कुमार सिंह को गोली मार दी. घटना रविवार (10 मार्च) शाम की है. घटना के बाद गंभीर हालत में दीपक कुमार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

बुलेट से अपने आवास लौट रहे थे दीपक सिंह

बताया जाता है कि मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी रोड नंबर 6 में दीपक कुमार सिंह का आवास है. देर शाम वे अपने आवास पर बुलेट से लौट रहे थे. इसी बीच मौका देखकर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद वे गंभीर अवस्था में घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्या कहते हैं सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष?

घटना की सूचना के बाद नर्सिंग छात्रों की भीड़ लग गई. घटना को क्यों और किसने अंजाम दिया है इस संबंध में कुछ भी साफ नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने प्राचार्य दीपक कुमार सिंह को गोली मारी है. उन्हें छाती में गोली लगी है. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

एसएसपी बोले- 'जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम'

इस पूरी घटना को गया के एसएसपी ने गंभीरता से लिया है. एसएसपी आशीष भारती ने सोमवार को बताया कि इस मामले में मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हेड क्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- दो लोकसभा सीट... मंत्री पद! मुकेश सहनी की BJP से आज डील फाइनल? दिल्ली में तय होगा सब कुछ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget