एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में पूर्व MLA के बेटे के अपहरण की सूचना से मच गया था हड़कंप, साइबर ठगी का निकला मामला

Cyber Fraud: बेगूसराय में पूर्व विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमंत सौरभ का अपहरण का मामला साइबर ठगी में बदल गया. सुमंत को पुलिस ने एक होटल के कमरे से बरामद किया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज मामला उस वक्त हुआ जब पूरे शहर में यह अफवाह उड़ने लगी कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के पुत्र का अपहरण हो गया. जैसे ही अपहरण का मामला सामने आया, परिजनों सहित उनके समर्थकों में मायूसी छा गई. करीब पांच से छह घंटे तक यह अपहरण का हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त साइबर ठगी के रूप में बदल गया जब पीड़ित युवक से पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ शुरू की.

शुक्रवार को करीब शाम पांच बजे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू के पूर्व विधायक के सिंघोल थाना क्षेत्र के केशावे स्थित घर पर यह सूचना मिली कि बोगो सिंह के बड़े पुत्र सुमंत सौरभ का अपहरण कर लिया गया है. अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों और समर्थकों में खलबली मच गई. बता दें कि सुमंत सौरभ एक निजी स्कूल के संचालक हैं.

पीड़ित के परिजन ने दी जानकारी 

पीड़ित सुमंत सौरभ के चाचा और पूर्व विधायक बोगो सिंह के भाई गोपाल सिंह ने बताया कि सुमंत प्रतिदिन सुबह करीब 8 बजे घर से निकलता है और 1 बजे खाना खाने के लिए घर आता है, फिर करीब 2 बजे स्कूल चला जाता है उसके बाद रात में 8 बजे वो घर आता है, लेकिन शुक्रवार को खाना खाने वो दोपहर में नहीं आया. घर में लगा कि किसी काम में फंस गया होगा इसलिए नहीं आया. शाम पांच बजे के बाद घर पर सुमंत ने फोन पर रोते हुए सूचना दी कि किसी ने उसे एक कमरे में नजरबंद कर रखा है, जिसके बाद घर में रोना शुरू हो गया. सभी को इसकी सूचना मिली. हमने स्थानीय थाना सहित अन्य जगह सूचना दी. अपने कुछ लोगों को खोजबीन के लिए भेजा. करीब पांच से छह घंटे के अथक प्रयास से उसे पुलिस ने एक होटल के कमरे से बरामद कर लिया.

पुलिस अलर्ट

अपहरण के हाई वोल्टेज ड्रामा को बेगूसराय की पुलिस ने करीब पांच से छह घंटे के अथक प्रयास से विफल कर दिया और यह मामला साइबर ठगी से जुड़ गया. अपहरण की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार सहित जिले के तमाम पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए. लगातार अपहृत युवक को ढूंढने की कोशिश की जाने लगी.

एसडीपीओ ने पूरे मामले का किया खुलासा

सदर एसडीपीओ (2) भाष्कर रंजन ने बताया कि शाम में करीब पांच बजे पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के पुत्र का अपहरण की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे जिले को हाई अलर्ट किया गया और जांच शुरू की गई. टावर लोकेशन हर हर महादेव चौक के आसपास से आ रहा था, जिसके बाद एक निजी होटल का लोकेशन आया. होटल के कमरे से सुमंत सौरभ को सही सलामत बरामद कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं है, यह डिजिटल अरेस्टिंग का मामला है. डिजिटल अरेस्टिंग में साइबर ठगी से जुड़े लोग पीड़ित को अकेले कर वारदात को अंजाम देते हैं.

आगे उन्होंने बताया कि सुमंत सौरभ एक निजी स्कूल के संचालक हैं और जब कोई सामान कुरियर से मंगाया जाता है, तो साइबर ठगी से जुड़े लोग उनके मोबाइल पर धमकाते हैं कि आपके भेजे गए कुरियर में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है, जिसे क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बरामद कर लिया है. अब आपके घर और अन्य जगहों पर क्राइम ब्रांच, इनकम टैक्स सहित अन्य जांच एजेंसियों छापेमारी करेगी. यदि आप इनसे बचना चाहते हैं तो बताई गई बातों को अमल करें. उसी तरह सुमंत सौरभ के साथ भी यही घटना हुई है. साइबर ठगी गिरोह ने पहले उन्हें अकेले रहने की बात कही और एक कमरे में बंद रहने की बात कही. उन्हें पहले एक नया मोबाइल खरीदने के लिए कहा गया फिर बंद कमरे में साइबर ठगों का वीडियो कॉल पर लाया गया. पुलिस ने जब होटल के कमरे में छापेमारी की थी, तब भी साइबर ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर रखा हुआ था. सुमंत सौरभ के मोबाइल पर आए हुए नंबर पर फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है.

पत्रकारों के साथ हाथापाई 

वहीं, पूर्व विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमंत सौरभ के अपहरण की सूचना पर न्यूज़ कावरेज करने गए पत्रकारों के साथ पूर्व विधायक के समर्थकों ने हाथापाई की और कवरेज कर रहे पत्रकारों का मोबाइल छीन लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे.

ये भी पढे़ं: Bihar Teacher News: मोतिहारी में 14 शिक्षकों पर निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 3 अलग-अलग थानों में FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
'केसी सिन्हा तो झांकी है...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच लगा प्रशांत किशोर का विवादित पोस्टर
'केसी सिन्हा तो झांकी है...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच लगा प्रशांत किशोर का विवादित पोस्टर
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget