एक्सप्लोरर

Bank Loot: बेगूसराय में बंधक बनाकर बैंक से करीब 20 लाख लूटे, 4 से 5 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश

Begusarai HDFC Bank Loot: मामला नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक का है. सुबह करीब 11 बजे की यह घटना बताई जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Begusarai Bank Loot: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार (21 मार्च) को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) से बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये लूट लिए. बैंक खुलने के कुछ देर बाद चार से पांच की संख्या में बदमाश हथियार के साथ पहुंचे थे. बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने लूट की घटना की पुष्टि की है. हथियार के बल पर इस बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक का है. बताया जा रहा है कि चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों के पास हथियार था. गन पॉइंट पर सभी कर्मचारियों और बैंक में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. एसपी मनीष कुमार भी पहुंचे हैं.

सीसीटीवी और बाकी जानकारी के आधार पर हो रही जांच

एसपी मनीष कुमार ने कहा कि सुबह करीब 11 बजे की घटना है. हम लोग सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं. किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. बैंक मैनेजर के अनुसार अभी वो लोग 20 लाख बता रहे हैं. सीसीटीवी और बाकी कुछ जानकारी है उसके आधार पर हमलोग जांच कर रहे हैं. पांच बदमाशों की बात सामने आई है.

दो बदमाशों के पकड़े जाने की भी चर्चा

बैंक में पहुंचे एक ग्राहक ने बताया कि चार से पांच बदमाश पहुंचे थे. उन्होंने पिस्टल सटा दी. वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ ग्राहकों के साथ मारपीट भी की गई है. वहीं दूसरी ओर यह बात भी सामने आ रही है कि इस घटना के बाद दो बदमाशों को बैंक के अंदर ही पकड़ लिया गया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. जांच और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी. पैसों के मिलान के बाद भी पता चलेगा कि कुल कितने रुपयों की लूट हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नालंदा में ग्राहक बनकर ढाबा पहुंच गए थाना प्रभारी, टेबल पर आ गई शराब, जानिए फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget