एक्सप्लोरर

श्रीनगर आंतकी हमले में बांका के अरविंद की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

बांका के परघड़ी गांव का रहने वाला अरविंद कुमार साह बीते कई सालों से श्रीनगर शहर में रहकर ठेले पर गोल गप्पे बेचने का काम करता था. इसी क्रम में शनिवार की शाम आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में प्रदेश के बांका जिला के बाराहाट प्रखण्ड के रहने वाले अरविंद कुमार साह की हत्या से मर्माहत हैं. उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत अरविंद कुमार साह के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है.

पार्थिव शरीर को बिहार भेजने की तैयारी

इधर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने भी अरविंद की श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस संबंध में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से फोन पर बातचीत की. लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उन्हें बताया कि साह के पार्थिव शरीर को बिहार भेजने की व्यवस्था की जा रही है. उनके परिजनों को तत्काल 11 लाख रुपए की मदद की घोषणा की गई है. 

गोल गप्पे बेचने का करता था काम

बता दें कि बांका के परघड़ी गांव का रहने वाला अरविंद कुमार साह बीते कई सालों से श्रीनगर शहर में रहकर ठेले पर गोल गप्पे बेचने का काम करता था. इसी क्रम में शनिवार की शाम को वह रोज की तरह शहर के ईदगाह क्षेत्र में गोल गप्पे बेच रहा था. इसी दौरान हथियार से लैश आतंकी आए और उसपर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी. इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार हो गए. 

गौरतलब है कि बीते दिनों भी श्रीनगर में बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले वीरंजन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो भी ढाई साल से श्रीनगर में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करता था. अब उसकी हत्या के बाद एक और बिहारी की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद टारगेट किलिंग के मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना वैक्सीन की सेकंड डोज नहीं ली है तो ना करें चिंता, राज्य में इस तीन दिन चलेगा डोर टू डोर वैक्सीनेशन ड्राइव

Bihar News: सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget