एक्सप्लोरर

Banka Road Accident: बांका में सड़क हादसा, पिकअप वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Banka News: घटना मंगलवार सुबह 7ः30 बजे की है. बाइक पर सवार होकर दो युवक इंग्लिश मोड़ की तरफ जा रहे थे. घटना के बाद पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया.

बांका: जिले के पुनसिया-इंग्लिश मोड़ मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के अजीत नगर पहाड़ के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई. बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया. घटना मंगलवार (6 जून) सुबह करीब 7:30 बजे की है. मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के लीलातरी ग्राम निवासी अनंत सिंह उर्फ टूटू सिंह के छोटे बेटे निखिल कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई. वहीं जख्मी युवक की पहचान भानू भारती के पुत्र ध्रुव कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि निखिल कुमार अपने चचेरे भतीजे ध्रुव कुमार के साथ बाइक से इंग्लिश मोड़ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान अजीत नगर पहाड़ के समीप इंग्लिश मोड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई जिसमें घटनास्थल पर ही बाइक चालक निखिल की मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक ध्रुव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद पिकअप चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.

सूचना के बाद पहुंचे परिजन, सड़क जाम

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. जख्मी युवक को आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे. सड़क जाम कर खूब हंगामा किया. करीब चार घंटे के हंगामे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण शांत हुए. वो मुआवजे की मांग पर अड़े थे.

रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन और पुलिस बल की मदद से जाम को हटाया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया है. मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर अज्ञात पिकअप वाहन की पहचान करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने के मामले पटना हाईकोर्ट में याचिका, स्वतंत्र जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget