एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Election: बांका में चुनावी मुकाबले से बाहर हुए उम्मीदवार धरने पर बैठे, स्क्रूटनी के बाद 9 प्रत्याशी अयोग्य

Lok Sabha Election 2024: बांका में कुल 9 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है. अब चुनावी मैदान में सिर्फ 10 ही कैंडिडेट बचे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 26 अप्रैल को होगा.

Banka Disqualified Candidates: बांका लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुक्रवार को हुई, जिसमें कुल 19 उम्मीदवारों में से 9 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द हो गया. इस स्क्रूटनी में 9 निर्दलीय उम्मीदवार के पर्चे को रद्द किया गया है. अब बांका लोकसभा सीट से 10 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं. 9 पर्चों के रद्द होने से अब यहां एक ही ईवीएम से 26 अप्रैल को चुनाव होगा.

धरने पर बैठे अयोग्य घोषित उम्मीदवार 

जिन उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त किया गया है, उनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिनके शपथ पत्र में त्रुटि थी या गवाहों की संख्या कम थी. इधर नामांकन पत्र के रद्द होने के बाद इन उम्मीदवारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. नामांकन रद्द होने के बाद उसे स्वीकृत कराने की मांग को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार जवाहर झा और उम्मीदवार प्रशांत विक्रम समाहरणालय सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए. 

9 उम्मीदवारों के पर्चे किए गए खारिज

नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवारों का आरोप है कि सरकार के दवाब में 9 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए गए हैं. वे इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कर रहे थे. जवाहर झा और प्रशांत विक्रम ने अपने नामांकन रद्द होने पर काफी विरोध प्रकट किया है. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी जवाहर झा ने कहा कि "यह लोकतंत्र की हत्या है, सोची समझी साजिश के तहत यह सब किया गया है."

जिन 9 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ उनमें जवाहर कुमार झा (निर्दलीय), मोहम्मद जमालुद्दीन (निर्दलीय), रामबालक मंडल (निर्दलीय), ललित नारायण बिहारी (निर्दलीय), उचेश्वर पंडित (निर्दलीय), अरुण कुमार दास (निर्दलीय), शिवलाल हांसदा (निर्दलीय), गुरुदेव कुमार दीक्षित (निर्दलीय) और प्रशांत विक्रम (निर्दलीय) शामिल हैं. 

10 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत

इस सम्बंध में बांका डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि सभी कार्य चुनाव आयोग के नियमानुसार हुए हैं, नामांकन के बाद भी सभी उम्मीदवारों को कागजातों को सही रूप से भरने के लिए बुलाया गया था, इसके बाद भी सुधार नहीं हुए. सभी की वीडियोग्राफी कराई गई है. स्क्रूटनी के बाद कुल 10 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत किया गया है. 

इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

अब बांका लोकसभा सीट से 10 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बचे हैं, जिनमें महागठबंधन से जयप्रकाश नारायण यादव, एनडीए से गिरधारी यादव, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से कवींद्र पंडित, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय से उत्तम कुमार सिंह, भारतीय दलित पार्टी से अमृत तांती, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से जयप्रकाश यादव, समता पार्टी से गणेश कुमार कुशवाहा, निर्दलीय प्रत्याशी उमाकांत यादव, नरेश कुमार प्रियदर्शी और नरेश यादव शमिल हैं.

बांका में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव

बता दें कि बांका में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है. इसके लिए 28 मार्च से 4 अप्रैल तक नामांकन की तिथि निर्धारित थी, जिसमें महागठबंधन के जयप्रकाश नारायण यादव और एनडीए के गिरधारी यादव सहित कुल 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था, लेकिन अब बांका सीट के लिए नामांकन करने वाले 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने नौ पर्चे को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया है. 

ये भी पढ़ेंः AIMIM: ओवैसी की पार्टी बिहार में किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव? अख्तरुल ईमान ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget