एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में छात्र के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एकतरफा प्यार में लड़की ने अपने प्रेमी से कराया मर्डर

Banka News: मामला बांका सदर थाना क्षेत्र का है. सुमन कुमार चौधरी हत्या मामले को लेकर एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

बांका: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर भसौना बांध के समीप विगत 31 अक्टूबर को होटल मैनेजमेंट के छात्र की गोली मारकर हत्या (Banka News) कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बांका की पुलिस ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले को लेकर एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी नीलेश सिंह और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि बांका के जगतपुर निवासी प्रभाकर चौधरी का 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार चौधरी अपने ही मोहल्ले की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. इसी एकतरफा प्यार के चक्कर में उक्त लड़की ने अपने प्रेमी से सुमन की गोली मारकर हत्या कराई है. वहीं, पूछताछ के क्रम में लड़की ने भी अपना जुर्म कबूला है. इस संबंध में बांका के एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन किया है.

एसपी ने दी पूरी जानकारी

बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुमन कुमार चौधरी की स्कूटी पर एक लड़की भी बैठी हुई थी, भसौना बांध के समीप घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने साथ लड़की को लेकर मौके से फरार हो गए थे. वहीं, घटना के बाद से बांका पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उद्भेदन को लेकर एक टीम गठित कर छापेमारी की जा रही थी. टीम के सदस्यों की सूचना पर तकनीकी सहयोग से हत्या मामले में संदिग्ध लड़की को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि सुमन कुमार चौधरी उससे एकतरफा प्यार करता था, वह शादी के लिए उस पर दबाव बना रहा था, लेकिन उसने लोक लज्जा के कारण शादी करने से इनकार कर दिया, फिर भी वह जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था.

'सुमन लड़की पर शादी के लिए दबाव बन रहा था'

आगे एसपी ने बताया कि इस क्रम में लड़की को मुंगेर जिले के बासुदेवपुर सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी निवासी सतीश सिंह के पुत्र नीलेश कुमार से प्यार हो गया और वह नीलेश से ही शादी करने को तैयार हो गई थी, लेकिन इधर सुमन कुमार चौधरी लड़की पर शादी के लिए दबाव बन रहा था. इस कारण से उसने सारी कहानी अपने प्रेमी नीलेश को बता दिया. इसके बाद इस घटना को अंजाम देने के लिए घटना से एक दिन पूर्व 30 अक्टूबर की संध्या दोनों ने भसौना बांध का चुनाव करते हुए रेकी की. इसके बाद साजिश के तहत मंगलवार की संध्या घूमने के बहाने उसकी स्कूटी पर सवार होकर भसौना बांध की ओर ले जाकर इस घटना को अंजाम दे दिया गया.

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, छिनतई का विरोध करना असिस्टेंट मैनेजर को पड़ा महंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget