एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में बांका के मजदूर की मौत, मां के नहीं रुक रहे आंसू

Terrorist Attack in Anantnag Jammu and Kashmir: आतंकियों की ओर से हुए हमले में बांका के राजा साह के गर्दन और पेट में दो गोली लगी थी. वह पकोड़े आदि की रेहड़ी लगाता था.

Banka News: लोकसभा चुनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में बुधवार (17 अप्रैल) की शाम आतंकी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए प्रवासी मजदूर की इलाज के क्रम में मौत हो गई. प्रवासी मजदूर बिहार के बांका का रहने वाला था. उसकी पहचान नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र के नवादा बाजार निवासी 30 वर्षीय राजा साह के रूप में हुई है. बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद मां नीरा देवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं.

आतंकियों की ओर से हुए हमले में राजा साह के गर्दन और पेट में दो गोली लगी थी. प्रवासी मजदूर राजा साह अनंतनाग के जबलीपोरा में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था. यहां पकोड़े आदि की रेहड़ी लगाता था. बुधवार की शाम कुछ आतंकी उसकी रेहड़ी के पास आए और गोलियां बरसा कर भाग निकले. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था जहां उसकी मौत हो गई.

10-12 साल पहले जम्मू-कश्मीर गया था राजा

मृतक राजा साह के पिता शंकर साह का 2011 में ही निधन हो गया था. पूरे परिवार की जिम्मेदारी राजा साह और उसके बड़े भाई मिथुन पर ही थी. बड़ा भाई गांव में रहकर ही मजदूरी करता है. घर के लोगों ने बताया कि राजा 10-12 साल पहले अपने साढ़ू के साथ जम्मू-कश्मीर रोजी-रोजगार के लिए गया था. वह वर्तमान में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अनंतनाग के जबलीपोरा में रहकर पकोड़े की रेहड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था.

घटना के बाद राजा साह की मां नीरा और पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन मासूम बेटे अंकुश, विशु और छोटू हैं जिन्हें पता नहीं है कि क्या हुआ है. बड़े पुत्र की उम्र 8 वर्ष, मंझले की 5 और छोटे वाले की उम्र करीब 2 साल है. भाई मिथुन साह और भाभी सोनी देवी भी शोक में हैं. घर वालों ने बताया कि उन्हें गोली लगने की सूचना बुधवार की रात करीब नौ बजे मिली.

घटना की सूचना के बाद नवादा-खरौनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. सरकारी मुआवजा आदि दिलाने का भरोसा दिलाया. 

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में आज नहीं निकलेगी शोभायात्रा, पिछले साल हुई थी हिंसक झड़प, इस बार सख्त निर्देश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget