एक्सप्लोरर

Bangladesh Crisis: भारत में एंट्री के लिए किशनगंज बॉर्डर पर बांग्लादेश नागरिकों को लगा जमावड़ा, BSF अलर्ट

Bangladesh Crisis News: बिहार का किशनगंज जिला बांग्लादेश से सटा है. बांग्लादेश में हिंसा के बाद किशनगंज बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान मुस्तैद हैं. वहीं, यहां बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ जमा हो गई है.

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में जारी हिंसा और उपद्रव को देखते हुए भारत बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है. बता दें कि बीते कई दिनों से बांग्लादेश में हिंसा जारी है. हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और अरबों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसके बाद बांग्लादेशी नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है. उपद्रव और हिंसा के भय से बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिक देश छोड़ने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. उसी क्रम में किशनगंज से सटे बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से सटे बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिक आ गए और भारत से शरण मांगने लगे.

मौके पर बीएसएफ के जवान पहुंचे

बांग्लादेशी नागरिकों के बॉर्डर पर जमा होने की सूचना के बाद बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर थाने के एसपी जेबी थॉमस पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालत का जायजा लेने के साथ साथ अधिकारियो ने बीजीबी के सहयोग से सभी नागरिकों को वापस उनके गांव भेज दिया है. सीमा सुरक्षा बल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के अधीनस्थ दो बीओपी पर घुसपैठ की कोशिश की गई जहां अधिकारियों और जवानों ने समझा बुझा कर सभी को वापस भेज दिया है. 

बीएसएफ ने क्या कहा?

बीएसएफ ने बताया कि स्थिति को देखते हुए सभी बीओपी पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बनाए रखने और क्षेत्र में सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी सेनाएं स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और किसी भी घटनाक्रम का जवाब देने के लिए तैयार है.

ये भी पढे़ं: Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर तेजस्वी यादव बोले, 'BJP की सोची समझी साजिश, JDU और LJP इसमें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget