एक्सप्लोरर

Bageshwar Baba: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से पाकिस्तान में मच सकती है हलचल! कहा- 'उनकी घर वापसी न करा दी तो...'

Dhirendra Krishna Shastri News: बिहार में अपने चार दिवसीय हनुमंत कथा के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें वहां बुलाकर तो देखें, हम घर वापसी न करवा दें तो कहना.

Dhirendra Krishna Shastri On Pakistan: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार के गोपालगंज में चार दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया. इस दौरान कई तरह की बयानबाजी हुई, जिससे देश की सियासत गरमा गई है. लेकिन, अब धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा बयान दिया है, जिससे देश के बाहर भी हलचल मच सकती है.

दरअसल 10 मार्च को बिहार में अपने चार दिवसीय हनुमंत कथा के समापन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "हम लंदन, ऑस्ट्रेलिया, फिजी और दुबई तक गए, वहां कथा हुई और तो और दरबार लगाए, पाकिस्तान वाले हमें बुला कर तो देखें अगर घर वापसी न करवा दें तो कहना."

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान
ये पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसे बयान दिए हों. करीब दो साल पहले भी वे पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर चुके हैं. मई 2023 में गुजरात के सूरत में आयोजित अपने एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, "जिस दिन गुजरात के सारे लोग एक जुट हो जाएंगे, भारत क्या हम तो पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे." 

चुनाव से पहले बिहार का सियासी पारा चढ़ा
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने से ही सियासत गरमा गई है. एक तरफ जहां विपक्ष उन्हें बीजेपी का मोहरा बता रहा है. आरजेडी ने तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गिरफ्तारी की मांग भी कर दी है. वहीं दूसरी तरफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि वे किसी के मुहरे नहीं केवल हिंदुत्व के चेहरे हैं. 

रोहिंग्याओं को नहीं रोक पाए- धीरेंद्र शास्त्री
आरजेडी की तरफ से पटना एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उतरने पर रोक लगाने की बात कही गई थी. इस पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हिंदुओं का झंडा बुलंद है. लोग कहते हैं कि अगर मैं बिहार आऊंगा तो मुझे जेल भेज दिया जाएगा. लेकिन, आप रोहिंग्याओं को नहीं रोक पाए, घुसपैठियों को नहीं रोक पाए. हम भारत के हैं, हम बिहार के हैं, बिहार हमारा है. हम आते रहेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget