एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बाबा के दरबार में जाने से पहले जानें जरूरी बातें, देखें VIP से लेकर आम लोगों के लिए क्या है व्यवस्था

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बाबा बागेश्वर के लिए 80X75 फीट का मंच बन रहा है. मंच के पहले एक ग्रीन रूम बनाया गया है. सबसे पहले बाबा ग्रीन रूम में जाएंगे. यहां आराम करने के बाद मंच पर जाएंगे.

पटना: बागेश्वर सरकार का 13 मई से पटना के नौबतपुर में कार्यक्रम होना है. अगर आप भी जाने वाले हैं दरबार में तो कुछ जरूर बातें जान लीजिए. लंगर के साथ पार्किंग और बाकी सुविधाएं तो रहेंगी ही साथ ही दरबार में भी अलग तरीके की व्यवस्था की गई है. आम लोगों से लेकर खास तक के लिए व्यवस्था है. बाबा के कार्यक्रम में तीन दिन शेष हैं. तैयारियां अंतिम चरण में हैं. भक्तों के लिए पूरा पंडाल वाटरप्रूफ होगा और आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है.

बाबा बागेश्वर के लिए 80X75 फीट के थ्री लेयर का मंच बन रहा है. मंच के बाद कुछ जगहों पर डी एरिया का निर्माण किया जा रहा है. इस डी एरिया में मीडिया के लोगों और वीआईपी या वीवीआईपी लोग रहेंगे. बाबा बागेश्वर धाम समिति पटना के संरक्षक एवं होमगार्ड के पूर्व आईजी अरविंद ठाकुर ने कहा कि प्रवचन शाम चार बजे से सात बजे तक होगा. बाबा सबसे पहले तरेत पाली मंदिर में स्थापित भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमा का दर्शन करेंगे. इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे.

मंच के पहले बनाया गया ग्रीन रूम

अरविंद ठाकुर ने आगे बताया कि बाबा के लिए मंच के पहले एक ग्रीन रूम बनाया गया है. सबसे पहले बाबा ग्रीन रूम में जाएंगे. यहां आराम करने के बाद मंच पर जाएंगे. मंच के आगे डी एरिया रहेगा. बाबा का मंच पूरी तरह एयर कंडीशन वाला होगा. इसके साथ ही ग्रीन रूम और डी एरिया में भी एयर कंडीशन की सुविधा रहेगी. भक्तों के लिए जो पंडाल बना है उसमें पंखा की व्यवस्था रहेगी. कहा कि पंडाल सेफ्टी के साथ बन रहा है, पंखा रहने के बाद गर्मी महसूस नहीं होगी. पूरे पंडाल में लगभग दो लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है. ऐसे में पूरे को एयर कंडीशन करना संभव नहीं था.

वीआईपी के लिए होगी का व्यवस्था

अरविंद ठाकुर ने कहा कि बाबा के सामने न कोई आम है और न कोई खास, लेकिन जो बहुत ज्यादा वीवीआईपी हैं उनके लिए डी एरिया में लगभग 200 कुर्सियां लगाई गई हैं. यहां मीडियाकर्मी और वीआईपी लोग बैठेंगे, लेकिन बाबा के मंच पर सिर्फ बाबा और उनकी टीम के लोग ही रहेंगे. मंच पर किसी भी तरह के वीआईपी लोग भी नहीं जा सकेंगे. जिन्हें बाबा बुलाते हैं वही जाएंगे. हालांकि कितने वीआईपी को आमंत्रित किया गया है इसकी पूरी लिस्ट तैयार नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: पटना में 6 दिनों तक 24 घंटे चलता रहेगा लंगर, ग्रामीणों ने की ये खास तैयारी, जानकर खुश हो जाएंगे बाबा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CM सम्राट का सख्त आदेश, थानावार 'वांटेड' की लिस्ट बने, बोले- 'सभी जिलों में…'
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget